मोहाली | कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए सरबत का भला ट्रस्ट की ओर से शहर में पानी के टैंकर खड़े किए गए हैं। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा साबुन से हाथ धो सकें और कोरोना वायरस के फैलने को बचाया जा सके। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह ओबराय की अगुवाई में मुहैया करवाए गए इन टैंकरों की शुरूआत सोमवार को निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग की ओर से फेज-9 की मार्केट से की गई। इस दौरान कमिश्नर ने खुद टेंकर से अच्छी तरह अपने हाथ धोए। इस बारे में जानकारी देते हुए ओबराय ने बताया कि इन टैंकरो के साथ स्पेशल साबुन रखा जाएगा। साथ ही वहां पर एक व्यक्ति सुपरविजन के लिए खड़ा रहेगा और वो खुद ही लोगों के हाथ धुलवाने के लिए नल खोलेगा और बंद करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2wwrZld