Thursday, March 26, 2020

बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए स्कूलों ने शुरू किया ऑनलाइन क्लासेज और ई कंटेंट बनाना

https://ift.tt/3dv1n4O

चंडीगढ़. कोराेना से बचने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया। इसके बाद स्कूलों में भी हलचल हुई। क्योंकि पहले वह सोच रहे थे कि लॉकडाउन 31 मार्च तक होगा और एक अप्रैल से क्लासेज शुरू हो जाएंगी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए कई स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज और ई कंटेंट बनाने का काम शुरू कर दिया है। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जिन्होंने आॅनलाइन क्लासेज लेनी शुरू कर दी हैं। भवन विद्यालय पंचकूला, दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 40 और भवन विद्यालय चंडीगढ़ ने ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं।

बोर्ड क्लासेज से हुई शुरुआत स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज की शुुरआत बोर्ड की क्लासेज से की है। 10वीं और 12वीं क्लासेज को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। टीचर घर बैठे स्टूडेंट्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पढ़ा रहे हैं।

बोर्ड क्लासेज का इसलिए किया गया है क्योंकि बोर्ड का रिजल्ट हर स्कूल के लिए अहम होता है। डीपीएस में 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं जबकि अगले हफ्ते से अन्य क्लासेज को भी ऑनलाइन से जोड़ दिया जाएगा।

हालांकि अभी अन्य क्लासेज को ऑनलाइन असाइनमेंट दी जा रही हैं लेकिन फिलहाल यह सिर्फ एक तरफा कम्युनिकेशन है जिसे जल्द ही दो तरफा कम्युनिकेशन बना दिया जाएगा। गुरुकुल ग्लोबल स्कूल मनीमाजरा की प्रिंसिपल उर्वशी ककड़ ने कहा कि अप्रैल के पहले हफ्ते से आॅनलाइन क्लासेज शुरू कर दी जाएंगी।

भवन विद्यालय पंचकूला में प्रिंसिपल गुलशन कौर ने बताया कि 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को वीडियोज बनाकर भेजी जा रही हैं। सभी सब्जेक्ट्स के लिए ऐसा किया गया है ताकि सिलेबस कवर किया जा सके और स्टूडेंट्स के लिए टाइमटेबल भी बनाया गया है।

स्टूडेंट्स का ग्रुप बनाया है और उसमें वह सवाल पूछ रहे हैं और टीचर्स जवाब देते हैं। ऑनलाइन निकाला स्कूल का रिजल्ट आमतौर पर स्कूलों में पेरेंट्स को बुलाकर स्टूडेंट का रिपोर्ट कार्ड दिया जाता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से बुधवार को मानव मंगल स्मार्ट स्कूल मोहाली ने आॅनलाइन रिजल्ट निकाल दिया।

पेरेंट्स को पहले ही आॅनलाइन जोड़ा जा चुका है इसलिए पेरेंट्स घर बैठे ही अपने बच्चे का रिजल्ट देख पाए। स्कूल के डायरेक्टर संजय सरदाना ने बताया कि आज हमने ऑनलाइन रिजल्ट निकाला है क्योंकि स्कूल बंद हैं और रिजल्ट समय पर निकालना जरूरी था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंंबोलिक इमेज

https://ift.tt/2y2SD5w

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF