चंडीगढ़.कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सरकार की ओर से पूरे शहर में कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन सेक्टरों में रहने वाले लोग अभी पुलिस की बातों पर अमल नहीं कर रहे है और पुलिस के भगाने के बाद फिर से मुहल्लों में एक साथ बैठ कर ताश खेल रहे है। पुलिस के हत्थे जो भी चढ़ रहा है उनकी डंडा परेड तो हो ही रही है साथ ही उनके हाथों में तख्तियां पकड़ा कर माइक पर यह बोलने को कहा जा रहा है कि वह समाज का दोषी है।
प्रशासन की ओर से लोगों को सब्जी मुहैया करवाई गई
शहर के कई इलाकों में लोगों को रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति करने के लिए प्रशासन की ओर से कदम उठाए गए है। प्रशासन की ओर से बसों में सब्जी व आवश्यक सामान लाद कर उन्हें विभिन्न सेक्टरों में पहुंचाया जा रहा है। जहां लोग लाइन में आकर खरीददारी कर रहे है। पुलिस की ओर से उनपर पूरीनजर रखी जा रही है।
सब्जी मुहैया करवाई
सेक्टर-37 में बसों पर लाई गई सब्जी को लेने केलिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। प्रशासन की ओर से लोगों को दूध की सप्लाई भी की जा रही है। लोगों में सामान लेने को लेकर होड़ मची हुई है।प्रशासन की ओर से जो सामान लोगों के बीच बेचा जा रहा है वह आम दिनों से कुछ महंगा है, लेकिन लोग फिर भीसामान को ले रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2xpXqhj