पंजाब में लॉकडाउन होने के बावजूद शहर में जहां छूट वाली दुकानें के अतिरिक्त अन्य दुकानें बंद रही वहीं स्थानीय शहर और गांव खिजराबाद में चल रहे शराब के ठेकों पर यह अपील बेअसर दिखाई दी। लोगों की अपीलों के बावजूद दोनों शराब के ठेके खुले रहे।
स्थानीय बस स्टैंड चौक में बेशक आज ज्यादा लोगों की भीड़ दिखाई नहीं दी तथा कुछ छूट वाली दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रखी गई। लेकिन पाबंदी के बावजूद भी बस स्टैंड चौक वाला शराब का ठेका प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाता दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से शराब के ठेके पर लगाई पाबंदी के बावजूद इन शराब के ठेकेदारों ने कोई परवाह नही की बल्कि अपने ऊपर ये आदेश लागू ना होने की बात कहते रहे और शराब बेचते रहे।
इसके अतिरिक्त खिजराबाद के बस स्टैंड के सामने और लुबाणगढ़ के पास चल रहे शराब के ठेके आज आम तौर तरह खुले दिखाई दिए। इसी दौरान कुछ गांववासियों ने इस पर एेतराज जताया लेकिन करिंदों ने लोगों की बात नहीं सुनी और ठेके बंद करने से इंकार कर दिया। कुछ समय के बाद मामला पुलिस के पास पहुंच गया। माजरी थाने के मुखी हिम्मत सिंह ने मौके पर जाकर ठेके के करिंदों के साथ बात की जिसके बाद ठेके के करिंदों ने ठेके को बंद कर दिया।
लेकिन कुछ समय के बाद शराब का यह ठेका फिर खुल गया और लोग शराब लेने के लिए आने लग पड़े। इसी दौरान पूछे जाने पर ठेके के कारिंदे ने कहा कि उन्होंने ठेकेदार के साथ बातचीत कर ली है और उन्होंने ठेके को बंद करने संबंधी कोई हिदायत जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि बंद के जारी कि एक आदेश उन पर लागू नहीं होते।
इसलिए उन्होंने ठेके खुले रखे हुए है। शराब के ठेके खुले रखने को लेकर ही गांववासियों में रोष पाया जा रहा है। गांववासियों ने इसको मनुष्य जीवन के साथ खिलवाड़ और कोरोना वायरस के साथ चल रही लडाई में बांधा बताया।
इसी दौरान डिप्टी कमिशनर गरीश दयालन ने बाद दोपहर आदेश जारी करते हुए केवल जरूरी सेवाओं को छूट देेते हुए शेष सभी कारोबार बंद करने की हिदायत भी कर दी है। डिप्टी कमिशनर द्वारा जारी हिदायतें पंजाब सरकार के पंजाब को लॉकडाउन करने संबंधी लिए फैसले को मुख्य रखकर जारी की गई है।
इन हिदायतों में चाहे शराब के ठेकों को कोई छूट नहीं दी गई लेकिन फिर भी खिजराबाद के ठेके खुले थे।
संपर्क करने पर माजरी थाने के एसएचओ हिम्मत सिंह ने बताया कि ठेके खुले होने का मामला ध्यान में आने पर उन्होंने ठेकों को बंद करवा दिया था लेकिन दोबारा से ठेके खोलने को लेकर उन्होंने प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्धारा ठेके संबंधी स्पष्ट हिदायतें आने पर ही उन हिदायतों को लागू करवाया जाएगा।
एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन के साथ संपर्क करने की अनेकों कोशिशें करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
कुराली बस स्टैंड चौंक में खुला पड़ा ठेका
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3ds7CpR