Monday, March 23, 2020

सेहत विभाग और प्रशासन कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हुआ गंभीर

https://ift.tt/2UpwUfy

कुराली | कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सेहत विभाग और प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। लेकिन विदेशों से वापिस आने वाले लोगो का सहयोग ना मिलने कारण प्रशासन काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुराली में विदेशों से वापिस आने वाले लोगों की संख्या 29 पहुंच गई है। जिनको घरों के अंदर रखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त गांवों में से विदेशों से आए रहे लोगों की संख्या इससे भी अधिक बताई जा रही है। विदेशों से आ रहे लोग प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए है और क्षेत्र वासियों के लिए खौफ का कारण बने हुए है।

स्थानीय अस्पताल के सीनियर मेडीकल अफसर डॉ. भूपिंद्र सिंह से मिली जानकारी अनुसार शहर में आज विदेशों से वापिस आए 7 नए शहरवासियों की पहचान की गई और उनकी जांच करने उपरांत उनको घरों में ही एकांतवास में रहने की हिदायत की गई। नए वापिस आए विदेशीयों के घरों के आगे अब प्रशासन द्वारा एकांतवास के स्टीकर भी लगाए है ताकि अन्य लोग अनजाने में इन घरो के संपर्क में ना आ सके। आकड़ों अनुसार शहर में विदेशों से आने वाले व्यक्तियों की संख्या 29 तक पहुंच चुकी है। सभी पर सेहत विभाग की ओर से कड़ी नजर रखी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2wwrZld

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF