कुराली | पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए कफर्यू के बाद एसडीएम खरड,तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित पुलिस पार्टी ने शहर के मेन बाजार सहित शहर के अलग-अलग हिस्सो का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। इस मौके प्रशासन ने अनाउंसमेंट करके लोगो को घरों के अंदर रहने की अपील करते हुए कानून की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। आज सुबह होते ही शहर में कफर्यू बेअसर दिखा जिनके बाद प्रशासन ने सख्ती की और कफर्यू को लागू करवाया। शहर में सुब्ह लोगों के बाहर घूमने की सूचना मिलते ही एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन,तहसीलदार मनदीप सिंह,नायब तहसीलदार पुनीत बंसल,प्यारा सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में कफर्यू लगा होने के बावजूद लोगों के बाहर निकलने की शिकायतंे मिली जिसको गंभीरता के साथ लेते हुए अधिकारियों ने एसएचओ कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को साथ लेकर शहर का दौरा किया। पंजाब में कफर्यू लगे होने के दौरान शहर में सुबह दूध डायरी,सब्जी और कुछ मेडीकल की दुकानें खुली तथा लोगों ने आम तौर की तरह ही जरूरी चीजों की खरीदारी की। इसके बाद ज्यों ही 11 बजे बाजार में दुकाने बंद होनी शुरू हो गई और बाजार में लोगो की सख्या भी कम होने लगी।
पुलिस ने की डंडा परेड: स्थानीय पुलिस ने स्थानीय बस स्टैंड चौंक में पूरी तरह से चौंकसी रखी हुई थी और आने जाने वाली गाडियां से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लोगो को केवल एमरजैंसी स्थिति में ही बाहर गाडी लेकर जाने के लिए प्रेरित किया। बाद दोपहर स्थानीय बस स्टैंड चौंक में बिना किसी कारण घूम रहे नौजवानो पर पुलिस ने हल्की डंडा परेड भी की जिसके बाद वे भाग निकले। बिना बजह बाहर घूमने वालो पर अब कडा रूख अपनाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2wqVzJ1