Tuesday, March 24, 2020

जरूरी सेवाएं जारी रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

https://ift.tt/3btcLft

कफर्यू दौरान शहरवासियों को दी जाने वाली जरूरी सेवाओं को निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा काउंसिल कर्मचारियों की विशेष डियूटीयां लगाई गई है। प्रशासन द्वारा शहर में मुनियादी करवा कर लोगों को घरों में रहने और कफर्यू दौरान मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

काउंसिल द्वारा मुनियादी के माध्यम से लोगों को कफर्यू दौरान अपने घरो में रहने की अपील की गई। कफर्यू दौरान नगर काउंसिल के कर्मचारियों के लिए विशेष रोस्टर तैयार किया जा रहा है ताकि लोगों को नगर काउंसिल द्वारा दी जाने वाली जरूरी सेवाएं जारी रखी जा सके। इसी दौरान नगर काउंसिल के ईओ वीके जैन ने बताया कि नगर काउंसिल द्वारा शहरवासियों के लिए 24 घंटे चलने वाला एमरजेंसी फोन नंबर 0160-500441 जारी किया यगा है। जिस पर शहरवासी किसी भी किस्म की एमरजेंसी होने पर काउंसिल के साथ संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि कफर्यू दौरान पीने वाले पानी की सप्लाई, सीवरेज और सेनीटेशन आदि जरूरी सुविधाओं को जारी रखने के लिए कर्मचारियों की विशेष डियूटीयां लगाई जा रही है और इन कर्मचारियों को विशेष तौर पर पास जारी किए जा रहे है ताकि ये कर्मचारी कफर्यू दौरान अपनी डियूटी निभा सके। जैन ने कहा कि इसी दौरान काउंसिल द्वारा शहर में अलग-अलग जगहों पर दवाईयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस की बीमारी को दूर रखने के लिए सहयोग देने की अपील की है। इसी दौरान काउंसिल द्वारा मुनियादी करके लोगों को घरों के अंदर रहने की अपील की जा रही है।

कफर्यू संबंधी जानकारी देकर घरों के अंदर रहने की अपील करते हुए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kurali News - duty of employees to continue essential services

https://ift.tt/2Ujfm6i

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF