डेराबस्सी | पंजाब में लॉक डाउन के बाद लागू किए गए कर्फ्यू में ढील के लिए प्रशासन द्वारा सुबह दी गई ढील शाम होने तक खत्म भी कर दी गई। सुबह की ढील से जहां दो दिन से घरों में बंद लोगों को रिलीफ नसीब हुई थी, परंतु शाम को जिला प्रशासन ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। उधर, दूसरे दिन भी कर्फ्यू एन्फोर्समेंट के लिए अनाउसमेंट, पुलिस की नाकेबंदी और पैट्रोलिंग का सहारा लिया जाता रहा। इस बीच पुलिस ने घर में न रहकर बिना वजह वाहन लेकर घूमने वालों को समाज का दुश्मन करा दिया है। एसडीएम कुलदीप बाबा ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुसार सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक दिन में दो बार कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया था। शाम को प्रशासन ने कुछ अपरिहार्य कार्यों से फैसला बदल दिया है। नए फैसले के मुताबिक कर्फ्यू में फिलहाल कोई रिलेक्सेशन नहीं दी जा रही। अगले आदेशों तक रिलेक्सेशन रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में ढील के दौरान भी सिर्फ करियाना, सब्जियां और दूध इत्यादि जरूरी वस्तुओं के लिए ही दुकानें खुलेंगी। केमिस्ट शॉप को 24 घंटे खुले रहने की छूट है। लोगों से अपील की गई है कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए ज्यादा भीड़ ना होने दें। लोगों से यह भी अपील की गई है कि वस्तुओं की खरीददारी किसी खौफ में आकर ना करें। जरूरत से ज्यादा राशन, सब्जियां, दूध इत्यादि की खरीदारी ना करें। यहां बताना जरुरी कि प्रशासन ने चाहे केमिस्ट शॉप को 24 घंटे की छूट दी हुई है पर इसके बावजूद भी दवाइयों की दुकानें सुबह शाम बंद नजर आ रही हैं। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी दुकानें बंद रहने के कारण दवाइयां नहीं मिल पा रही। केमिस्ट एसोसिएशन के साथ उनकी बात हो गई है और उन्हें दुकानें खोलने में किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। बीमारी को लेकर किसी प्रकार का खौफ न पालें। सिर्फ एहतियाती उपाय ही अंजाम दें जो कि खुद को दूसरों से आइसोलेट रखना ही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33JE9Dq