चंडीगढ़ से आने वाले लोगों के लिए शहर के एंट्री पॉइंट पर सड़कों की हालत खस्ताहाल है। बाबा बंदा सिंह बहादुर बस टर्मिनल की ओर से वेरका चौक की ओर आने वाले मार्ग की हालत काफी खस्ताहाल है और सड़कों पर गढ्ढ़े पड़े हुए हैं। आलम यह है कि यहां से आने वाले वाहन चालकों का स्वागत सड़कों पर गहरे गढ्ढ़े करते हैं। पिछले लंबे समय से टूटा हुआ मार्ग यह से आने वाले वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। लेकिन ना तो नगर निगम और ना ही गमाडा की ओर से इस मार्ग को रिपेयर किया गया है। गमाडा ओर निगम दोनों की आपसी खींचतान के चलते इस मार्ग की रिपेयर तक नहीं हुई थी। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा था।
लंबे और गहरे गढ्ढ़े तोड़ रहे हैं लोगों के वाहन: इस मार्ग पर पड़े लंबे और गहरे गढ्ढ़े लोगों के वाहन तोड़ रहे हैं और लोग भी मजबूरन इस मार्ग का इस्तेमाल करते हुए अपने वाहन तुड़वाने को मजबूर हैं। आलम यह है कि बाबा बंदा सिंह बहादुर बस टर्मिनल से वेरका चौक तक का करीब डेढ़ सौ मीटर का एरिया तो इतना ज्यादा टूटा है कि वहां पर काफी लंबे ओर गहरे गढ्ढ़े पड़ चुके हैं। जिस कारण कोई भी वाहन जब यहां से गुजरता है तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर कोई एरिया से अज्ञात वाहन चालक इस मार्ग पर आ जाए और तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी यहां से क्रॉस कर ले तो उसकी गाड़ी का नुकसान हो जाता और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो जाती है।
आधे से ज्यादा रोड घेर रखा है
कंपनी: इस मार्ग के साथ मोहाली जंक्शन का प्रोजेक्ट था जो की पिछले करीब दस सालों बंद पड़ा है। प्रोजेक्ट के चलते इस डबल लेन मार्ग का एक हिस्सा कंपनी की ओर से टीन की चादरें लगाकर पूरी तरह से बंद किया गया था ताकि काम करने में कोई परेशानी ना आए। लेकिन कंपनी इस प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ कर चली गई थी। तब से ही मार्ग का एक पूरा हिस्सा कंपनी के कब्जे में ही है। प्रशासन की ओर से भी ना तो दोबारा इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाया गया है और ना ही रोड का घेरा हुआ हिस्सा कंपनी से खाली करवाया गया है। रोड घेरे होने के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हाल ही में हुई सड़कों की रिपेयर, यह मार्ग छोड़ दिया : हाल ही में नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर प्रि-मिक्स डालने का काम किया गया है और सड़कों को प्रि-मिक्स डाल कर रिपेयर किया गया है। लेकिन इस दौरान भी निगम की ओर से इस मार्ग पर प्रि-मिक्स नहीं डाली गई और इसे ऐसे ही खस्ताहाल में छोड़ दिया गया। वहीं गमाडा की ओर से इस मार्ग को यह बोल कर रिपेयर नहीं करवाया जाता था कि पुरा शहर निगम को हैंडओवर किया जा चुका है इसलिए अब इस मार्ग की जिम्मेवारी भी निगम की ही बनती है।
वाहन चालकों का स्वागत सड़कों पर गहरे गढ्ढ़े करते हैं लंबे समय से टूटा हुआ मार्ग यह से आने वाले वाहन चालकों को परेशान कर रहा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2UeJT58