Friday, March 27, 2020

पंजाब पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने खूद तैयार कर जरूरतमंद व गरीबों में बांटा खाना

https://ift.tt/2JhPa5z

मोहाली. एक तरफ कोरोना वायरस ने जहां पूरी दुनियां को अपनी चपेट में लेकरलोगों को दुख-तकलीफ दीहै। वहीं कुछऐसे लोग भी है जो कर्फ्यू कारणभूखे-प्यासों को राहत देने के लिए अपनी कमाई में से पैसे निकाल कर बड़े प्यार से खाना बना कर उन्हें परोस रहे है।

साथ मिलकर बनाया खाना

शहर के फेज-1 थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कर्फ्यू के दौरान जिन लोगों को खाना नहीं मिल रहा है उन्हें खाना खिलाने के लिए आज सुबह से हीभोजनबनाने का काम शुरू किया गया। फेज-1 थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि थाने के मुलाजिमों की ओर से अपने स्तर पर लंगर के लिए रूपए जमा किए गए और राशन लाकर अपने हाथों से खानातैयार किया गया है।

रोज 300 लोगों को खिलाऐंगे खाना

उन्होंने कहा कि आज करीब 2000 लोगों को खाना खिलाया जाएगा और कल से रोज300 लोगों को खाना खिलाने का काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के कारण कईस्टूडेंटस जो पीजी में रह कर पढ़ाई कर रहेथे उन्हेंहोटल-रेस्टोरेंट बंद होने से परेशानी आ रही है। इसकेअलावा काॅलोनी के लोग जो दिहाड़ीदार है वे रोजानाकाम करते है और रोजाना खाते है उनके सामने विकट स्थिति आ गई थी। उन्हें कुछ राहत देने के लिएमुलाजिमों नेअपनी कमाईमें से रूपए जमा किए और यह काम कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मोहाली फेज-1 थाने के मुलाजिमों ने खाना बना कर जरूरतमंदों को बांटा।
मुलाजिमों ने आज दो हजार लोगों का खाना बनाया
मौके पर पुलिस अधिकारी हाजिर रहे
रोज 300 लोगों को खाना खिलाऐंगे पुलिस मुलाजिम

https://ift.tt/2y7Rw4A

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF