Friday, March 27, 2020

सेक्टर-23 में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के पास नाले में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

https://ift.tt/2UEjBIu

चंडीगढ़. आज दोपहर सेक्टर 23 केनाले में लाश मिली है जिस वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर-16 जीएमएसएच की मॉर्चरी में पहुंचाया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

घटना का पता शुक्रवार दोपहर तक चला जब किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लाश पड़ी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर-17 एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।पुलिस के मुताबिक मृतक के शव पर किसी भी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं है। शव को देखने से लग रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत करीब 4 दिन पहले हो चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक फोटो

https://ift.tt/2WO12UM

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF