Friday, March 27, 2020

प्रशासन ने 99 बसाें में 163 वेंडर बैठाकर शहर में सब्जी- फ्रूट्स की सप्लाई दी

https://ift.tt/3bt6YXp

चंडीगढ़.कर्फ्यू के दाैरान प्रशासन की ओर से आज सुबह से शहरवासियाें के लिए 99 बसाें में वेंडर्स बैठाकर सब्जी और फ्रूट्स की सप्लाई दी जा रही है। इनमें 56 सीटीयू की बसें सेक्टर्स एरिया में भेजी गई हैं।

इन बसाें के साथ 68 वेंडर्स की तैनाती की गई है।जबकि पेराफेरी के गांव एवं काॅलाेनियाें में 43 बसोंमें 95 वेंडर बैठाकर सब्जी और फ्रूट्स की सप्लाई दी गई है।

लाेगाें काे एरिया वाइज सब्जी और फ्रूट्स मिलें,इसकी नगर निगम कमिश्नर केके यादव की ओर से पूरी व्यवस्था की। बता दें कि गुरुवार काे ज्यादातर वेंडर अपने रेहड़ी लेकर निकल गए थे।

इसलिए निगम कमिश्नर सुबह 4 बजे ही अपने स्टाफ के साथ ग्रेन मार्केट में पहुंच गए। सभी वेंडर नेग्रेन मार्केट्स से सब्जियां औरफ्रूट्स की खरीदारी करवाकरएरिया वाइज रवाना किया गया। हर बस के साथ पुलिस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई।

बसें सब सेक्टर में दूर खड़ी हाेने से नहीं लग रहा लाेगाें काे पता
सब्जी- फ्रूट्स की बसें सीटीयू के ड्राइवर द्वारा सब सेक्टर में एक काॅर्नर पर खड़ी कर रहे हैं। इसके कारण सब सेक्टर के कुछ ही लाेग खरीदारी कर पा रहे हैं। घराें के अंदर बैठे ज्यादातर लाेगाें काे सब्जी -फ्रूट्स वाली बस आने के बारे में पता नहीं चल रहा है। सेक्टर 22 ए के दिनेश और ओपी शर्मा ने बताया कि उन्हें ताे सब्जी -फ्रूट्स वाली बस के बारे में पता भी नहीं है, कहां पर खड़ी है। दाे दिन से वे सब्जी वाले का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सब्जी नहीं मिलने की सूरत में दालाें से काम चला रहे हैं। प्रशासन काे सब सेक्टर में बस के बारे में अनाउंस करवाना चाहिए। या फिर बस पूरे बस सेक्टर में घुमाई जाए। अगर घर से बाहर निकलते हैं ताे पुलिस वाले भगा देते हैं। ऐसा ही दर्द शहर के बाकी सेक्टर , काॅलाेनी और गांववासियाें का है।

नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि शहर में सब्जी और फ्रूट्स की सप्लाई गुरुवार से सबक लेते हुए ठीक की गई है। सीटीूयू के बस ड्राइवर बसाें काे एक ही जगह खड़ी कर देते हैं। हालांकि उन्हें कहा गया है कि बसाें काे कुछ कुछ दूरी पर खड़ा करते रहें। सीटीयू बस ड्राइवराें की वजह से लाेगाें काे प्राॅब्लम्स हाे रही है। वह हर बस के साथ एमसी के सुपरवाइजरी स्टाफ काे लगा रहे हैं। वे बसाें काे आगे आगे चलवाते रहेंगे। काेई भी वेंडर बस से नीचे बैठकर सब्जी नहीं बेचेगा। न ही बसाें के आसपास लाेगाें की भीड़ लगने दी जाएगी। यह पुलिस काे सुनिश्चित करना है।


ग्रेन मार्केट में ही सब्जी महंगी, आवक कम पहुंचने से हाे रहा ऐसा
ग्रेन मार्केट में सब्जियां और फ्रूट्स की कम आवक पहुंचने की वजह से रेट बढ़ गए हैं। इसलिए वेंडर भी बसाें में बैठकर आलू 30 रुपए, प्याज 40 रुपए, टमाटर 50 रुपए, घीया 50 रुपए , सेब 100 से 120 रुपए किलाे, संतरा 80 रुपए, अंगूर 140 रुपए किलाे, पपीता 70 रुपए किलाे के हिसाब से बेच रहे हैं। ग्रेन मार्केट में थाेक विक्रेताओं का कहना है कि पीछे से सब्जियाें के ट्रक नहीं पहुंच रहे हैं। इसलिए कम सब्जी आने से महंगी हाे गई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस तरह सेक्टरों में लोग खरीद रहे हैं सब्जियां व फ्रूट्स

https://ift.tt/2R4u3rV

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF