चंडीगढ़(मनोज अपरेजा).इन दिनों काेरोना वायरस को लेकर शहर में डर का माहौल है। सरकारी तंत्र कमर्शियल प्लेस पर सेनेटाइजेशन कर रहा है। जबकि सबसे ज्यादा खतरा ग्रामीण इलाकों में हैं। इस खतरे को भांपते हुए डड्डू माजरा गांव के युवकों ने अपने गांव से कोरोना वायरस काे दूर रखने के लिए पूरे गांव काे सेनेटाइज करने का जिम्मा उठाया और दाे दिन में युवकाें की टीम ने 2500 घराें काे सेनेटाइज कर एक मिसाल कायम की है।
स्टाफ कर रहा काम
गांव में सेनेटाइजेशन कर रहे पेशे से जेनसेट का काराेबार करने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि शहर में लाॅक डाउन है और कर्फ्यू भी है। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ घर दिनरात मरीजों की मदद में जुटा है। तो हमने सोचा क्यों न हम भी ऐसा काम करें जिससे लोगों की मदद कर सकें। स्थानीय काउंसलर से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि स्टाफ लगा हुआ। जैसे-जैसे नंबर आएगा टीम सेनेटाइज करने आएगी। हमने कैमिकल का इंतजाम किया और खुद ही अपने गांव को सेनेटाइज करना शुरू कर दिया। हरविंदर ने कहा कि वैसे तो एमसी को चाहिए कि इस काम को जितना जल्दी हो सके करे।
जरूरत हुई तो जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर का इंतजाम
हरविंदर सिंह ने बताया कि आजाद फोर्स सोसायटी क्लब के जनरल सेक्रेटरी और तरनजीत सिंह रिंकी और और गुरुद्वारा कमेटी के मोहन मास्टर ने किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए राशन का इंतजाम है। अगर जरूरत पड़ी तो हमारे पास 1000 लोगों के लिए लंगर का इंतजाम है।
तो शहर में अन्य सेक्टरों को सेनेटाइज करने को तैयार
हरविंदर सिंह ने बताया कि अगर उन्हें एमसी की ओर से कैमिकल मिल जाए तो हम शहर के अन्य सेक्टरों को भी सेनिटाइज करने को तैयार हैं। हमारी 35 युवाओं की टीम जो इस समय सेनेटाइज और लॉक डाउन के चलते घरों में बैठी है, काम न होने की वजह से हम बोर हो रहे हैं, इसलिए हम इस काे करके अपना समय का सदुपयोग करना चाहते हैं। लेकिन अगर जो लोग घरों में बैठे हैं वह भी इस तरह से आगे आयें तो हम कोरोना वायरस से बचने में कामयाब हो सकते हैं
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33ONE4b