Friday, March 27, 2020

 आज शहर में खुलनी थीं 350 पर खुलीं 239 शाॅप ही , शाॅप की लिस्ट में 18 शाॅप के नंबर एक ही, जो खुलीं उनमें जरूरी सामान नहीं

https://ift.tt/2WMPph5

चंडीगढ़.कर्फ्यू के दाैरान प्रशासन ने शहर वासियाें काे खाने का सामान सप्लाई देने के लिए गुरुवार तक केवल239 ग्राॅसरी शाॅप काे परमिशन दी। इन शाॅप के ओनर्स और काम करने वाले सर्वेंट्स को 1500 कर्फ्यू पास भी जारी किए। हालांकि प्रयाासन का दावा ये था कि आज से 350 ग्रॉसरी शॉप्स खुलेंगी।

दूसरी ओरशासन की ओरसे तैयार की गईग्राॅसरी शाॅप की लिस्ट में 18 शाॅप का एक ही माेबाइल नंबर औरनाम दिया गया है। ऐसे में लाेग फाेन करके उन दुकानाें से सामान नहीं ले पा रहे हैं।


प्रशासन की ओर से तैयार की गई लिस्ट में शाॅप के नाम की जगह भी आदमियाें के नाम लिखे हैं और इन सभी का ओनर संदीप सिंगला है जिसका माेबाइल नंबर 73550336732 है।

इस नाम और माेबाइल नंबर काे लिस्ट बनाते समय गलत किया गया है, शायद इन शाॅप के नाम लिस्ट में एंट्री करने के लिए संदीप सिंगला की ओर से दिए गए थे।

लेकिन लिस्ट बनाने वाले कर्मचारियाें नेबगैर टैली किए संदीप सिंगला काे ओनर बना दिया और माेबाइल नंबर दे दिया। इसलिए कई सेक्टर्स मेंसामान लेने वालाें काे दिक्कत हाे रही है क्याेंकि इस माेबाइल काे काेई उठा नहीं रहा है।

बता दें कि नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने कर्फ्यू लगने पर बुधवार काे ग्राॅसरी शाॅप्स और होलसेलर्स की मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट के प्रधान रामकरण गुप्ता और पूर्व प्रधान राजकुमार बंसल के साथ संदीप सिंगला भी पहुंचे थे।

इनके अलावा मीटिंग में चंडीगढ़ रिटेलर करियाना एसाेसिएशन के तीन पदाधिकारी राजिंद्र जैन, अशाेक गर्ग औरमहेश गाेयल के अलावा सेक्टर 23 मार्केट के प्रधान नरेश महाजन भी शामिल थे। इनके द्वारा नगर निगम कमि्शनर की ओरसे ऑथराइज किए गए ऑफिसर-डायरेक्टर ट्रांसपाेर्ट उमाशंकर गुप्ता काे लिस्ट प्राेवाइड करवाने काे कहा गया। सिंगला ने अपनी ओर से कुछ दुकानदाराें की लिस्ट दी गई।

मगर उनपर माेबाइल नंबर सिंगला के लिए चढ़ा दिए। इसके कारण लाेगाें काे सामान के लिए परेशानी हाे रही है।निगम कमिश्नर केेके यादव के मुताबिक उमाशंकर गुप्ता काे कहरकर इस लिस्ट कोदुरुस्त करवाया जाएगा। लाेगाें काे दिक्कत नहीं हाेने दी जाएगी। उन्हें लिस्ट बनाने के लिए कहा गया था , वह भी गलत माेबाइल नंबर लिख दिए।


नहीं मिल रहा लाेगाें काे दुकानाें पर पूरा सामान
प्रशासन ने करियाना शाॅप ताे खाेल दी हैं लेकिन इनपर सप्लाई देने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स काे परमिशन नहीं दी है। इसके कारण करियाना शाॅप खाली हाेती जा रही हैं। इनपर लाेगाें काे बिस्कुट लाेकल मार्का भी नहीं मिल रहे हैं। आटा सप्लाई काे लेकर भी दुकानदार दुविधा में हैं। आटा ज्यादातर पंजाब की चक्कियाें से आता था लेकिन पंजाब में कर्फ्यू हाेने की वजह से आटा शहर तक नहीं पहुंच रहा है। वहीं दाल की भी ग्रेन मार्केट से सप्लाई नहीं हाे रही है। हालांकि हाेलसेलर के नाम से सेक्टर 26 के कई दुकानदाराें ने परमिशन ले रखी है। वे किसी भी करियाना शाॅप पर दाल, चायपत्ती, सरसाें तेल, रिफाइंड तक की सप्लाई नहीं दे रहे हैं।इन सामान के ही ग्रेन मार्केट के दुकानदार हाेलसेलर हैं। निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि

देने वाले डिस्ट्रीब्यूटर काे भी परमिशन दी जाएगी। इसके लिए उनसे बातचीत की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज

https://ift.tt/33OgUbr

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF