Friday, March 27, 2020

शहर में 7 नए कोराेना वायरस के संदिग्धों की जांच में 5 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई

https://ift.tt/2UmlieD

चंडीगढ़.शहरके लिए राहत की खबर है। बीते तीन दिन से काेई पाॅजीटिव रिपोर्ट नहीं आई। शुक्रवार 12 बजे तक सात रिपोर्ट का इंतजार था। उनमें से पांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं हैं। हालांकि मोहाली से एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। एक रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

लोगों को ट्रेस किया

प्रशासन की ओर से समय पर लोगों को घरों में कैद करने एवं पाॅजीटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर उन्हें घरों में 14 दिन के लिए रखने के बाद हुआ है। लगातार तीसरे दिन ट्राईसिटी कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 14 ही रही। अब हेल्थ डिपार्टमेंट की नजर विदेशी सिटीजन पर है। जहां भी शंका होती है वहां उनकी स्क्रीनिंग कर उन्हें घर में ही 14 दिन के लिए कैद कर दिया जाता है।

शहर में अभी तक 66 सैंपल लिए

शहरसे अब तक 66 लोगों केसैंपल लिए गए हैं, जिनमें 55 नेगेटिव पाए गए हैं। वीरवार को चार कोरोना संदिग्ध मरीजों के सेंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

जागरूक किया

कोरोना वायरस कोलेकर प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और कर्फ्यू के दौरान लोगों को अपने घरों मेंही रहने केे लिए कहा जारहा है। ऐसे मेंशहर में आजसुबह मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि 7नए संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की गई है जिसमें से 5 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अन्यदो लोगों की रिपोर्ट अभी आनी है।

पहले आएमामले

इससे पहले ट्राईसिटी (चंडीगढ़-मोहाली-पंचकुला) में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंडीगढ़ में 7 मामले,मोहाली में 6 मामले औरपंचकुला में 1 मामला पॉजिटिव आया था।

कर्फ्यू के दौरान सड़कोंपर आ रहे लोग

प्रशासन कीओर से लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा जारहा है।ऐसे में लोग पुलिस की बातों को दरकिनार कर सड़कों पर आ रहे है। पुलिस की ओर से कड़ाईबरतने पर कई लोगों को हिरासत मेंलिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर में आज 7 में से 5 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। डेमो फोटो

https://ift.tt/3amhKOZ

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF