Friday, March 27, 2020

सीनियर सिटीजंस को मेडिसन और जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए 30 मेंबरी टीम बनाई

https://ift.tt/2QQUL6W

पंचकूला.सीनियर बीजेपी लीडर और समाजसेवी विशाल सेठ ने लॉक डाउन के दौरान सीनियर सिटीजंस को घर तक दवाई पहुंचाने और गरीब मजदूरों को घर तक खाना देने के लिए हेल्पलाइन का गठन किया है। इसके लिए सेक्टर वाइज 30 लोगों की टीम बनाई गई है।

उनका कहना है कि गरीब व जरूरतमंद लोग मोबाइल नंबर 9216706597 पर डायल कर खाना मंगवा सकते हैं। यह खाना डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से तैयार कराया जा रहा है। एसडीएम इसे को-आर्डिनेट कर रहे हैं।


विशाल सेठ का कहना है कि पंचकूला में बहुत से लोग रोज कमाते और रोज खाते हैं। इन दिनों कामकाज बंद होने के कारण इनके घर में राशन नहीं है। इस वजह से टीम ने इन लोगों के घर तक खाना पहुंचाने का दायित्व संभाला है।

सीनियर सिटीजंस मोबाइल नंबर 9582020795 पर मैसेज कर घर बैठे दवा मंगवासकते हैं। बुजुर्गों को अपने घर का पता व दवाई का नाम मैसेज करना होगा। इस दवाई को उनकी तरफ से गठित टीम के सदस्य कैमिस्ट से दवाएं खरीद कर फ्री घर तक डिलीवर कर देंगे। दवाई देते हुए लोगों से पैसे ले लिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज

https://ift.tt/2wJueSa

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF