Tuesday, March 24, 2020

बेवजह बाहर निकलने पर दो दिन में 667 लोग हिरासत में, 30 पर केस, घर की लक्ष्मण रेखा न लांघें

https://ift.tt/2QHad5u

चंडीगढ़.कोरोना वायरस को शहर में फैलने से रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया था। कर्फ्यू सोमवार रात को 12:00 बजे शुरू हुआ था। सोमवार को दिन में पुलिस सड़कों पर तैनात रही। प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वे अपने घरों में रहें। सिर्फ इमरजेंसी की हालत में बाहर निकलें। लेकिन कई लोग बेवजह ही बाहर निकल आए। पुलिस ने पिछले दो दिनों में 667 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 188 यानी डीसी के आदेशों की अवहेलना करने के तहत ये केस दर्ज किए हैं। ये लोग पुलिस को सही कारण नहीं बता पाए कि वे बाहर क्यों निकले हैं।

वहीं, एक युवक राजेश को सेक्टर-9 मार्केट से गिरफ्तार किया गया है। युवक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और कर्फ्यू के दौरान बिना किसी काम के बाहर घूमने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। कई लोग काॅलोनियों के बीच में घूम रहे थे, उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और बाद में वेरीफाई करने के बाद छोड़ दिया। इन्हें चेतावनी दी गई कि वे बाहर न निकलें।

किसी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी: एडवाइजर
चंडीगढ़एडवाइजरमनोज परिदा ने कहा किकर्फ्यू में किसी को भी कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इमरजेंसी हालत में ही हॉस्पिटल जा सकते हैं। इसके अलावा किसी को रियायत नहीं है। इसलिए लोग ये नियम मानें और घर से बाहर न निकलें।

जब प्रोफेसर से पुलिस ने कहलवाया, मैं समाज का दुश्मन हूं, घर पर नहीं रहूंगा

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-10 में पीयू कैंपस में रहने वाले प्रोफेसर जतिंदर राठौड़ को बिना किसी कारण के घूमते हुए पकड़ा। प्रोफेसर कार में सवार थे। जब उनसे पुलिस ने पूछा कि वे कहां जा रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वे पेट्रोल लेने के लिए जा रहे हैं। लेकिन कार में पहले से ही पेट्रोल की 2 लीटर की बोतल भरी हुई रखी थी। इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया। केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके हाथ में एक कागज भी पकड़वाया, जिस पर लिखा था ‘मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा’। प्रोफेसर को बाद में बेल पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने 13 वाहनों को किया इम्पाउंड

चंडीगढ़ पुलिस ने दिन भर शहर में नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने कुल 192 वाहनों को रोका, जिसमें से 13 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। इनके मालिक पुलिस को संतुष्ट जवाब नहीं दे सके कि वह कर्फ्यू के दौरान कहां जा रहे हैं।

तीन जगह बनाए टेंपरेरी जेल

कर्फ्यू के दौरान जो लोग निर्देशों का उल्लघंन करेंगे उनके लिए क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16, पीसीए मोहाली और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मनीमाजरा को टेंपरेरी तौर पर जेल बनाया गया है। इन लोगों को यहां पर पुलिस रखेगी। इसको लेकर प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाउिसंग लाइट पॉइंट पर आए विदेशी को पुलिस ने सख्ती से समझाया फिर जाने दिया।
सड़क पर आने वाले हर शख्स को पूछा-कहां जा रहे हो।
कर्फ्यू के दौरान सड़क पर बेवजह आए लोगों पर पुलिस ने चलाए डंडे।

https://ift.tt/39gh38J

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF