Thursday, March 26, 2020

कर्फ्यू का उल्लंघन: चंडीगढ़ में 550 लोग हिरासत में, 3 पर एफआईआर, 14 गाड़ियां जब्त, चंडीगढ़ में दो व मोहाली में बनाई एक अस्थाई जेल

https://ift.tt/33J8IsN

चंडीगढ़. रविवार को शहर लॉकडाउन हुआ तो लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। सड़कों पर निकले और बाजारों व मंडियों में भी घूमे। जिसके चलते प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। पर कुछ लोग अभी भी कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं।

ऐसे ही लोगाें को लेकर पुलिस और प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। इसी के चलतेचंडीगढ़ में 550 लोग हिरासत में लिए गए हैं, 3 पर एफआईआर की गई हैं और 14 गाड़ियां जब्त की गई हैं।

कर्फ्यू के दौरान जो लोग निर्देशों का उल्लघंन करेंगे उनके लिए सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम और मनीमाजरा के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को अस्थाई तौर पर जेल बनाने का फैसला लिया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार यहां पर कर्फ्यू के दौरान पकड़े गए लोगाें को अस्थाई तौर पर रखा जाएगा। इसे लेकर प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि अपने घरों पर ही रहें, बाहर न निकलें।

इसी तरह मोहाली में भी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को भी अस्थाई जेल बनाया गया है। जब तक एसडीएम निर्देश नहीं देंगे तब तक ये लोग बाहर नहीं आ सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस चला रही है डंडा(फोटो:अश्विनी राणा)

https://ift.tt/33NLXUD

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF