Thursday, March 26, 2020

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने परिवार संग मनाली में मनाया जन्मदिन, गुनगुनाया देशभक्ति गीत

https://ift.tt/2UJuxon

कुल्लू.बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपना जन्म दिन मनाली स्थित अपने बंगले में मनाया। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ यहां जन्म दिन पर सुबह नव गृह की पूजा की और साथ में कन्या पूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने देशभक्ति का गीत भी गुनगुनाया। जिसका वीडियो कंगना की वहन रंगोली ने सोशल मीडिया में अपलोड़ किया है।


कंगना ने इस मौके पर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद करते हुए सांस थमती गई, नब्ज जमती गई, बढ़ते कदमों को हमने न रूकने दिया......अब तुम्हारे हवाले बतन साथियों देशभक्ति का गीत गुनगुनाया। इसके साथ ही कंगना ने उन्हें जन्म दिन की बधाइयां देने वालों का भी आभार जताया।


कंगना पिछले दिनों अपने मनाली स्थित बंगले में पहुंची है जाे अपने जन्म दिन मनाने की योजना बनाकर मनाली पहुंची थी। 23 मार्च को कंगना का जन्म दिन था, ऐसे में कंगना ने अपने माता पिता का भी इस मौके पर आशीर्वाद लिया और इस मौके पर कन्या पूजन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने परिवार के साथ ।

https://ift.tt/2UddbRD

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF