Friday, March 27, 2020

मंदिर और गुरुद्वारों से मुफ्त में खाना लेकर प्रशासन लोगों को 10-10 रुपए में दे रहा

https://ift.tt/3bxlyx7

चंडीगढ़ (नीना शर्मा).काेराेना वायरस के कर्फ्यू के कारण जहां इस समय सभी लाेग घराें में लाॅकडाउन हैं, वहीं ऐसे में जरूरतमंद लाेगाें तक खाना पहुंचना बहुत जरूरी ही नहीं, ये प्रशासन की ड्यूटी भी बनती है ताकि जरूरतमंद भूखे न रहें। ऐसे में जहां चंडीगढ़ प्रशासन की मदद के लिए मंदिर औरगुरुद्वारे आगे आए हैं। प्रशासन उनसे राेजाना खाने के लगभग 15000 पैकेट तैयार ताे करवा रहा है लेकिन जरूरतमंदों काे ये पैकेट 10 रुपए में दे रहा है। क्या प्रशासन जरूरतंमद तक ये खाना फ्री में नहीं पहुंचा सकता, क्योंकि, धार्मिक संगठनाें के साथ हुई मीटिंग में भी उन्होंने कहा था कि ये खाना फ्री में ही प्रशासन काे दिया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लाेगाें की इस परिस्थिति में मदद हाे सके। लेकिन अब खाने के पैसे लेने शुरू कर दिए हैं।

पैसे धार्मिक संगठनाें को ही दिए जाएंगे
चंडीगढ़ प्रशासन खाने के पैकेट के जाे दस-दस रुपए ले रहा है वे धार्मिक संगठनाें को ही दिए जाएंगे। यह कहना है डायरेक्टर फूड एंड सप्लाइज तेजदीप सिंह सैनी का। उन्होंने कहा कि अगर फ्री में खाना बंटेगा ताे जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच सकेगा।सैनी ने बताया कि लगभग 15000 से अधिक खाने के पैकेट दाेपहर और रात काे प्रशासन जरूरतमंद लाेगाें तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर काेई पैसे नहीं दे सकता ताे उसकाे फ्री में भी दिया जाएगा।

पैसे नहीं लेंगे, सेवा भाव से कर रहे मदद
गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी गुरजाेत सिंह साहनी ने कहा कि ये संगत का पैसा है, इसे सेवा भाव से जरूरमंदाें की हेल्प करने में लगाया जा रहा है। हमारी तरफ से ये फ्री सेवा है, इसलिए हम इस लंगर का काेई भी पैसा नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि जहां पर हम एक ओर प्रशासन काे खाने के पैकेट तैयार करके भेज रहे हैं, वहीं गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 ने अपने लेवल पर भी दाे सेक्टर्स में जरूरतमंदों काे फ्री में खाना बांटा। खाना राेजाना बांटा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेक्टर-19 के गुरुद्वारा में जरूरतमंदों के लिए तैयार किया जा रहा लंगर।

https://ift.tt/33YszVi

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF