चंडीगढ़(योगराज शर्मा).चंडीगढ़ में मौजूदा एक्साइज पाॅलिसी अब 31 मार्च नहीं, बल्कि 15 मई तक लागू रहेगी। कोरोना के चलते कर्फ्यू लग चुका है जिसके चलते एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की तरफ से मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2019-2020 की एक्साइज पाॅलिसी को ही आगे डेढ़ महीने के लिए एक्सटेंड कर दिया है। शराब ठेकेदार और बाकी लाइसेंसियों को कहा गया है कि वे 31 मार्च तक डिपार्टमेंट को ईमेल कर अपना ऑप्शन दें।
प्रशासन की तरफ से अगले फाइनेंशियल ईयर 2020-2021 जो 1 अप्रैल से शुरू होगा इसके लिए एक्साइज पाॅलिसी नोटिफाई कर दी थी। इसके तहत ठेकों को लेकर ऑक्शन 24 मार्च को होनी थी और नई पाॅलिसी के तहत ठेके 1 अप्रैल से खुलने थे। कोरोना के चलते लाॅकडाउन और फिर कर्फ्यू के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि 21 दिन के लिए इस कर्फ्यू की घोषणा की गई है जो 14 अप्रैल को पूरा होगा, लेकिन डिपार्टमेंट की तरफ से 15 मई तक पुरानी पाॅलिसी को ही एक्सटेंड किया है। पुरानी पाॅलिसी को एक्सटेंड करने का मतलब ये कि अब अगर अप्रैल महीने में कर्फ्यू खत्म होता है और शराब ठेके खुलते हैं तो इन पर एक्साइज ड्यूटी और मिनिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) पुराने ही लगेंगे।
हरकैटेगरी के लाइसेंसियों पर लागू होगा निर्देश
एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स के मुताबिक ये निर्देश सिर्फ शराब ठेकेदारों पर ही लागू नहीं होंगे, बल्कि बाकि सभी तरह की कैटेगरी के लाइसेंसियों पर भी यही निर्देश लागू होंगे। लाइसेंसियों को 31 मार्च तक अपना लाइसेंस 15 मई तक रिन्यू करने को लेकर डिपार्टमेंट को एप्लाई करने के लिए कहा गया है। चंडीगढ़ में नई एक्साइज पाॅलिसी में कई नए प्रावधान किए गए हैं। इसमें सभी 5 स्टार कैटेगरी के होटल्स में शराब सर्व करने की परमिशन 24 घंटे की रहेगी। यानि दिन-रात होटल्स में बार खुले रहेंगे। काउ सेस भी लगेगा जिसके चलते बीयर और शराब के रेट में हल्की बढ़ोतरी होगी।
14 तारीख तक फीस न ले एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की तरफ से 31 मार्च तक एक्साइज पाॅलिसी को एक्सटेंड करने के लिए ऑप्शन देने और लाइसेंस रिन्यूअल के लिए लाइसेंसियों को कहा है। 14 तक कर्फ्यू की घोषणा है और संभावना ये भी है कि इसको आगे बढ़ाया जाए। ऐसे में जिन दिनों में सभी शराब ठेके, पब- बार बंद रहेंगे उनकी फीस डिपार्टमेंट न लें। एक ट्रेडर ने कहा कि जब सभी चीजें बंद हैं और व्यापारियों को हर रोज के हिसाब से लाॅस हो रहा है तो उस की लाइसेंस फीस एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को माफ कर देनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2JkSTzl