Saturday, May 2, 2020

समाज के दुश्मन कर रहे हैं लॉकडाउन को बेअसर

https://ift.tt/2yoQSjA

लॉकडाउन तथा कर्फ्यू के चलते लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है और बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। लेकिन उसके बावजूद शाम होते ही लोग अपने घरों से बाहर आकर पार्कों में बैठ जाते हैं। शाम होते ही कोई खुद बाहर पार्कों में टहलने के लिए पहुंच जाता है तो कोई अपने डॉग को लेकर सड़क पर घुमाने के लिए निकल आता है।
हालांकि सरकार की ओर से बिना वजह घरों से बाहर निकलने पर पूरी पाबंदी लगाई गई है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। गत दिवस भी शाम को फेज-5 के ओल्ड अमरटैक्स चौक के साथ सटे पार्क में करीब 50 से 60 लोग टहलने के लिए आ गए थे। लेकिन जैसे ही कुछ समय बाद फेज-1 पुलिस स्टेशन की टीम पार्क में पहुंची तो वहां पर मौजूद लोग वहां से भागने लगे। देखते ही देखते पार्क में लोगों की भागम-भाग मच गई। इसके अलावा पेज-9 में भी लोगों को अपने डॉग बाहर घुमाता देख पुलिस की ओर से लोगों को तुरंत घर भेजा गया था।


अब बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

पिछले कुछ दिनों में ही कोरोना का काफी खतरा बढ़ गया है। देखते ही देखते जिले में कोराेना मरीजों की संख्या बढ़कर 94 तक पहुंच गई है। काफी कम समय में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ना चिंता जनक है। इसलिए अब लोगों को पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग अवेयर नहीं हो रहे हैं बल्कि खुद की तथा अपने परिवार वालों की जान खतरे में डाल रहे हैं और बाहर सड़कों पर घुम रहे हैं। जो की सरासर गलत है। ऐसा करके ऐसे लोग ना सिर्फ अपनी और अपने परिवार की बल्कि अपने समाज के लिए भी दुश्मनों जैसा काम कर रहे हैं।


कफर्यू की उल्लंघना करने वाले अब तक 1290 लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन तथा कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर में बिना वजह घूमने वाले लाेगों को गिरफ्तार के फेज-9 में जिले की बनाई गई टेंपरेरी जेल में बंद किया जा रहा है। अब तक 915 मामले जिले में कर्फ्यू की उल्लंघना करने वालाें के खिलाफ दर्ज किए गए हैं साथ ही अब तक 1290 लोगों को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया है। लोगों को बार बार अवेयर कहने के बावजूद भी लोग पुलिस, प्रशासन का बिल्कुल साथ नहीं दे रहे। इस प्रकार लोग स्वंय ही कोरोना को बढ़ने का खतरा उठा रहे हैं। लोग स्वंय ही नियमों की उल्लंघना रोजाना कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The enemies of the society are neutralizing the lockdown

https://ift.tt/2z3Uwj7

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF