Saturday, May 2, 2020

लोगों का घरों में रहना हुआ मुश्किल, बिजली के कटों से लोग हो रहे हैं परेशान

https://ift.tt/2yoQRMy

कोविड 19 के चलते लोगों को सरकार द्वारा कर्फ्यू के दौरान घरों में रहने के आदेश तो दे दिए है लेकिन इन लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। इन दिनों अचानक तापमान में हुई बढ़ौतरी के कारण गर्मी बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर इन हालातों में बिजली निगम द्वारा मेंटेनेंस के नाम बिजली के लंबे कट लगाए जा रहे है जिस कारण गर्मी के आलम में लोगों का घरों में रहना दुर्भर हो गया है। हालांकि बिजली निगम द्वारा रोजाना बिजली के कट लगने संबंधी पूर्व सूचना जारी की जा रही है लेकिन मेंटेनेंस के कार्य इन पूर्व घोषित शिड्यूल कटों से भी ज्यादा समय ले रहे है। लोग बहुत ही परेशान है व कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे है।
शुक्रवार को हॉटलाइन बंद रही तो शनिवार को चंडीगढ़ रोड

मेंटेनेंस कार्यों के चलते शुक्रवार को 220 सब स्टेशन खानपुर फीडर बंद की गई जिसके चलते खरड़ का एक बहुत बड़े हिस्से की बिजली बंद रही यहां तक कि इन कार्यों के चलते खरड़ की हॉटलाइन से संबंधित खरड़ सिविल अस्पताल, कोर्ट कंप्लेक्स, एसडीएम व तहसील कंप्लेक्स की बिजली भी बंद रही। इसी तरह शनिवार को मॉडल टाउन फीडर बंद की गई जिसके चलते मुंडी खरड़, व चंडीगढ़ रोड के एरिया में बिजली बंद रही। हालांकि विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से रोजाना सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक ही बिजली बंद रहने की घोषणा की जा रही है लेकिन रोजाना खरड़ में विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 8 बजे निर्धारित समय पर लाइट चली तो जाती है लेकिन शाम 5 बजे तक लाइट बंद रखी जा रही है । ऐसे में करीब 8 से 10 घंटे बिजली रोजाना बंद रहने के कारण लोगों का जीना दुर्भर हो गया है।

तीन ग्रिडों से हो रही है खरड़ शहर को सप्लाई
खरड़ शहर में तीन ग्रिडों से बिजली की सप्लाई की जा रही है जिसके तहत 66 केवी गिल्कों, 66 केवी सन्नी एन्क्लेव और 220 केवी सब स्टेशन खानपुर ग्रिड आती है। इन ग्रिडों की हर तीन महीने बाद मेंटेनेंस की जानी अनिवार्य होती है लेकिन पिछले सवा महीने से जारी कर्फ्य के कारण बिजली विभाग द्वारा इन ग्रिडों की मेंटेनेंस नही की जा सकी। विभाग द्वारा इस लॉकडाउन खुलने का इंतजार किया जा रहा था कि लेकिन अब जब एक बार फिर से लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है तो विभाग द्वारा अब और इंतजार नहीं किया जा सका व इन मेंटेनेंस कार्यों को शुरू करवा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इन मेंटेनेंस कार्यों के तहत समय समय पर एक एक कर सभी ग्रिडों की मेंटेनेंस की जा रही है जिन कार्यों में अभी भी 8 से 10 दिन लग सकते है ऐसे में लोगों को अभी आने वाले दो सप्ताह तक बिजली की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

  • इस संबंध में संपंर्क करने पर एसडीओ खरड़ स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि पहले तो लॉकडाउन खुलने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन अब तक लाॅकडाउन फिर से बढ़ गया तो मेंटेनेंस कार्य किए जाने अनिवार्य हो गए थे जिन कार्यों में अभी समय लग सकता है। वही फ्लाईओवर प्रोजेक्ट के कारण कंपनी की जरूरत के अनुसार भी कट लगाए जा रहे है उन्होंने लोगों से सहयोग की मांग की है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It is difficult for people to stay in their homes, people are getting worried due to power cuts

https://ift.tt/35puyTb

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF