Thursday, April 2, 2020

डीसी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश-मुख्य मार्गों के अतिरिक्त अंदरुनी रोड भी बैरिकेडिंग कर रोकें लोगों को

https://ift.tt/39F5Hey

मोहाली जिले में पुलिस की ओर से सख्ती कर दी गई है। अब हर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान भी सामने आ रहे कोरोना वायरस से पॉजिटिव केसों ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इसको लेकर जहां शहर की सीमाओं को सील किया गया था और जरूरी सामान के लिए निकलने वाले लोगों को भी पूछकर और उनके आईकार्ड चेक कर ही आने-जाने दिया जा रहा था। वहीं अब इन सीमाओं के अतिरिक्त शहर की सड़कें जिनमें अंदरुनी रोड भी शामिल हैं इन सबको सील कर दिया गया है। डीसी ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि अब किसी भी हाल में ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

अंदरूनी सड़कों पर बैरिकेडिंग की

शहर के अंदरुनी मार्गों पर तो पुलिस की तरफ से बैरिकेडिंग कर हर आने वाले को रोककर वापिस घर भेजा जा रहा है। पूरा प्रशासन इस समय इस ओर गंभीरता से ध्यान दे रहा है। हालांकि शहर व गांवों में लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। बहुत कम लोग है जो बाहर बिना किसी मतलब के सड़कों पर आ रहे हैं लेकिन उनको भी अब सख्ती से पुलिस वापिस भेज रही है।

हर 500 मीटर के बाद पुलिस की बैरिकेडिंग...
पुलिस डिपार्टमेंट की तरफ से अपने जवानों को हिदायतें दे दी गई है कि बिना किसी वजह से किसी को भी बाहर घूमने नहीं दिया जाए। इसके लिए अब संबंधित एसएचओ ने लॉ एंड आर्डर मेंटेन करने के लिए अलग से टीमें बना ली है और जो लोगों को क्वारेंटाइन करवा रही है वह टीमें अलग है और जो हेल्थ टीम के साथ ड्यूटी दे रही है उनकी टीमें अलग बना दी गई है। ताकि किसी का भी काम उलझ न जाए। इसलिए अब सड़कों पर अधिकारियों की हिदायतों पर पुलिस जवानों द्वारा शहर के अंदरुनी रोड और चौक चौराहों पर भी 500 मीटर के अंदर बैरिकेडिंग की हुई है। इधर, जगतपुरा में कोराेना का एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की टीमों ने पूरे जगतपुरा का सील कर दिया है। जगतपुरा को एंटर होने वाले मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राॅली लगाकर रोका गया इसके अलावा यहां पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना पॉजिटिव आने पर जगतपुरा जाने वाले रास्ते को बंद किया गया।

https://ift.tt/2R4qcLs

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF