(मनोज अपरेजा) कोरोना वायरस के बढ़ते केसों और दो दिन में तीन मौत के बाद पीजीआई से एक राहतभरी खबर आई है। पीजीआई में 20 मार्च को कोरोना वायरस पॉजिटिव आई डॉ. पारुल के ठीक होने और कोरोना टेस्ट दोनों बार नेगेटिव आने पर वीरवार को उन्हें पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। पारुल 20 मार्च को यूके से आई थीं। रास्ते में ही तबीयत बिगड़ी तो वे सीधे पीजीआई पहुंचीं। यहां कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पीजीआई के आईसोलेशन वार्ड में एडमिट कर लिया गया। वे यहां 14 दिन तक रहीं। डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार उसके दो बार कोरोना टेस्ट हुए। दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आई। वीरवार को पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पारुल पेशे से डॉक्टर हैं और सेक्टर-34 में रहती हैं।
पूरी तरह ठीक है पारुल
पारुल 20 मार्च को कोराेना पॉजिटिव पाई गई थी। 14 दिन तक उन्हें आईसोलेशन वार्ड में रखा गया। क्वारेंटाइन पीरियड पूरा होने और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को पीजीआई से उन्हें छुट्टी दे दी गई।-डॉक्टर अशोक कुमार, डीपीआरओ, पीजीआई
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bJqIpZ