चंडीगढ़ पुलिस ने डीजीपी संजय बेनीवाल के आदेशों पर और एसएसपी यूटी की निगरानी में सीनियर सिटीजंस और गर्भवती महिलाओं को फोन कर उनसे बात की गई। साथ ही यह जाना गया कि उन्हें किसी तरह की कोई मदद तो नहीं चाहिए। बताया कि पुलिस में कुल 810 कॉल्स किए जिसमें 415 लोगों ने कॉल रिसीव की, इनमें से 16 सीनियर सिटीजन ने पुलिस के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर की।
जिन्हें यूटी पुलिस द्वारा मदद दी गई सीनियर सिटीजन ने मोबाइल फोन का रिचार्ज, सब्जी, एटीएम से पैसे निकलवाने के संबंध में पुलिस को आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। जिस पर संबंधित थाना पुलिस के एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई। जिन्होंने सीनियर सिटीजन की मदद की, इसमें सेक्टर 19 थाना सेक्टर 11 थाना सेक्टर 34 थाना और सेक्टर 49 थाना शामिल थे। सभी एसएचओ जरूरतमंद सीनियर सिटीजन उसके घर पहुंचे और उन्हें जिस तरह की भी मदद चाहिए थी वह उन्हें मुहैया करवाई गई।
प्रेग्नेंट लेडी को सेक्टर-20 पंचकूला में ड्रॉप किया
चंडीगढ़ पुलिस को एक प्रेग्नेंट लेडी ने मदद के लिए बोला जिसे पुलिस ने लड्डू माजरा साईं मंदिर से पिक कर सेक्टर-20 पंचकूला में ड्रॉप किया वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सीनियर सिटीजन यदि किसी प्रॉब्लम में हो तो वह 112 नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते हैं।
से.-52 टीन कॉलोनी में बांटे 200 खाने के पैकेट
चंडीगढ़ पुलिस की ओर से बुधवार को सेक्टर-52 कॉलोनी में 200 पैकेट खाने के बांटे गए। इस दौरान फोटो सेक्शन की टीम मौजूद रही जिन्होंने लाइन लगवा कर लोगों को खाना बांटा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2UYRTGF