Wednesday, March 25, 2020

प्राइवेट कंपनियों में काम करने वालों की नहीं कटेगी सैलरी; जितने दिन घर में रहेंगे, वे ऑन ड्यूटी ही काउंट होंगे

https://ift.tt/2JjANNW

चंडीगढ़(योगराज शर्मा).चंडीगढ़ में कर्फ्यू लग चुका है। लोग घरों में हैं। प्राइवेट कंपनियां, दुकानें सभी तरह की फैक्टरियां बंद हो चुकी हैं। ऐसे में जो लोग प्राइवेट कंपनियों, फैक्टरियों या दुकानों में काम करते हैं वे चिंता में हैं कि जितने दिन घर रहेंगे, तब की सैलरी मिलेगी या नहीं। खर्चा कैसे चलाएंगे? लेकिन चिंता न करें, घर में ही रहें, क्योंकि घर में रहने का आपका टाइम भी ऑन ड्यूटी ही है। आपकी सैलरी नहीं काटी जाएगी।

यूटी चंडीगढ़ के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम कम हेल्थ अरुण कुमार गुप्ता की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें सभी प्राइवेट इस्टेब्लिशमेंट, इंडस्ट्रीज, फैक्टरीज, दुकानों में काम कर रहने वाले सभी इंप्लाइज वो चाहे टेंपरेरी हो, कैजुअल, कांट्रेक्ट पर काम कर रहे हो, आउटसोर्स किए गए हों या फिर डेलीवेज वर्कर हों। उन्हें घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। इन निर्देशों के साथ ही इनका ये टाइम भी ड्यूटी ही माना जाएगा और इनकी पूरी सैलरी इनको दी जाएगी।

लोगों कोडर कहीं अगले महीने की सैलरी न काट दी जाए

चंडीगढ़ में भी लगातार कोरोना के पाॅजिटव मामले आने के बाद से ही पहले लाॅक डाउन चंडीगढ़ को किया गया जिसके बाद से कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू लगने के चलते सभी दुकानें बंद हैं, प्राइवेट कंपनियां बंद हैं, इंडस्ट्री बंद है बाकी सभी तरह की प्राइवेट इस्टेब्लिशमेंट बंद है। लोगों को ये डर सता रहा था कि उनको अगले महीने सैलरी काट कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

https://ift.tt/2QMorCc

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF