Wednesday, March 25, 2020

चंडीगढ़ की कोरोनावायरस की पहली पेशेंट की रिपोर्ट फिर पाॅजिटिव आ गई; मंगलवार देररात ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी

https://ift.tt/2QOPehs

चंडीगढ़.इंग्लैंड से वापस आई चंडीगढ़ की पहली कोरोनावायरस मरीज की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आ गई है। चंडीगढ़ सेक्टर-21 निवासी लड़कीमंगलवार देररात ठीक हो गई थी। उसकासेक्टर-32 अस्पताल प्रबंधन ने पहले छुट्टी देकर घर मेें सर्विलांस में रखने का फैसला किया था। लेकिन उसके ऑब्जर्वेशन के 14 दिन पूरे नहीं हुए थे, इसलिए रिस्क न लेते हुए कुछ दिन तक सेक्टर-32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया।


यहां उसके दोबारा सैंपल लिए गए, जिसकी रिपोर्ट बुधवार देर रात आई। रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। मतलब है कि लड़की अभी ठीक नहीं हुई है। इसी लड़की के संपर्क की चेन से से आगे, लड़की की मां, लड़की के भाई, एनपी शर्मा के बेटे, मोहाली के एक युवक, उसके ऑफिस में काम करने वाली युवती, उसकी मकान मालकिन और लड़की की मसाज करने वाली ओल्ड पंचकूला में रहने वाली महिला को कोरोना वायरस हो चुका है। हालांकि सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

एनपी शर्मा के बेटे की हालत में भी सुधार-स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चीफ जनरल मैनेजर एनपी शर्मा के बेटे को कोरोना वायरस हुआ था। अब उसकी हालत में सुधार है।

घरों में रहने का दिखा असर, दो दिन से नहीं आया कोई पॉजिटिव केस

चंडीगढ़ मेंप्रशासन की ओर से लॉकडाउन करने औरबाद में कर्फ्यू से डरकर ज्यादातर लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। उसी का नतीजा है कि पिछले 48 घंटे में कोई भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। संदिग्ध मरीज तो आ रहे हैं लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव ही आ रही है। ट्राईसिटी में अभी तक 14 पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं मंगलवार को मोहाली के 31 वर्षीय मरीज के सैंपल की रिपोर्ट भी बुधवार को नेगेटिव आई है। चंडीगढ़ की 29 साल की महिला जो दुबई से आई है, उसे जीएमएसएच-16 में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजाे गए हैं। इसके अलावा 25 वर्षीय महिला जिसकी फॉरेन हिस्ट्री नहीं है, उसे भी संदिग्ध पाए जाने पर पीजीआई में भर्ती किया गया है। इसके सैंपल जांच को भेजे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

https://ift.tt/2WUNyH9

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF