चंडीगढ़.कोरोना वायरस से बचने को लेकर प्रशासन की ओर से लॉकडाउन व कर्फ्यू लगाकर लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है लेकिन लोग उनकी बात को नहीं मान कर बेवजह सड़कों पर घूम रहे है। ऐसे में शहर में जंगलों से भटककर आए लेपर्ड नेशहर के सेक्टर-5 में पूरी तरह से कर्फ्यूलगा दिया है।
सुबह 7 बजे दिखा
सुबह 7 बजे लेपर्ड कोसीसीटीवी में देखा गया जिसके बाद लोग अपने घरों में कैद हो गए। जानकारी के अनुसार लेपर्ड पूरे एरिया मेंरविवार रात से ही घूम रहा है। कईमकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड की फोटो आई है। जिसके कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए है।
पकड़ने की तैयारी
सुबह 7 बजे वाइल्ड लाइफ की टीम और पुलिस पहुंची। दोपहर 12.30 वाइल्ड लाइफ की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइजर कर लिया। वाइल्ड 12.40 बजे तक वाइल्ड लाइफ की टीम उसे लेपर्ड को काबू करने में लगी हुई थी। सेक्टर-5 के मकान नंबर 68 और मकान नंबर 50 के सामने लेपर्ड दिखाई दिया है। वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और वह लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2QXdNsm