Monday, March 30, 2020

12.20 मिनट पर वारदात,कर्फ्यू के बीच भाई ने चाकू मारकर की छोटे भाई की हत्या

https://ift.tt/33TDAa8

चंडीगढ़. जहां कर्फ्यू शहरभर में लगा हुआ है। वहीं बापूधाम काॅलोनी के मकान नंबर 520 में रहने वाले अमन ने मामूली कहासुनी को लेकर अपने 18 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक को चाकू मारा।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत अभिषेक को पुलिस घायल अवस्था में सेक्टर 16 के जनरल अस्पताल दाेपहर 12.20 बजे लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना 26 पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ भाई अमन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक कुछ दिनों से नशा लेने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक फोटो

https://ift.tt/33SICE2

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF