खरड़. कर्फ्यू के दौरान जो वाहन राशन और अन्य सामान काे ढाे रहे हैं। जिनपर पास, स्टिक्कर लगे हुए हैं उन पर नजर भी निगरानी रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सख्त हिदायतें दी गई हैं।
ताकि कोई भी कर्फ्यू में मिल रही मंजूरी का नाजायज फायदा न उठा सके। मोहाली के एसपी सिक्योरिटी राज बलविन्दर सिंह ने आज ट्रैफिक पुलिस खरड़ के कर्मचारियों को बस अड्डा खरड़ नाके के दौरान विशेष तौर पर हिदायतें दी है।
बाेले, प्रशासन की तरफ से राशन बांटने और ढुलाई के लिए के पास जारी किए जा रहे हैं। पर कई बार लोग इन पासों की डुप्लिकेट काॅपी तैयार करके अपने दूसरे वाहनों पर चिपका लेते हैं। ऐसे शरारती लोगों पर निगरानी रखने की जरूरत है।
उन्होंने इस दाैरान कार को रोका जिसके चालक के पास मंजूरी संबंधी स्टिकर तो लगा हुआ था लेकिन इस कार में पांच लोग सवार थे। उन्होंने इस मौके पर सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2UwCePC