Tuesday, March 31, 2020

पंजाब में कोरोना से लगातार तीसरे दिन मौत

https://ift.tt/342dRwr

पीजीआई में एडमिट नयागांव (मोहाली) के 65 साल के ओमप्रकाश की मंगलवार को मौत हो गई। पंजाब में कोराेना से तीन दिन में लगातार तीसरी और कुल चौथी मौत है। इसके अलावा मंगलवार को ही चंडीगढ़ से दो और पंचकूला में एक नया कोरोना पेशेंट मिला है। ट्राईसिटी में अब कोरोना मरीजों की संख्या 24 हो गई है। ओमप्रकाश की मौत से ट्राईसिटी में खतरा बढ़ गया है क्योंकि उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसलिए यह भी पता नहीं चल पाया है कि वह कैसे संक्रमित हुआ। इसी बुजुर्ग के संपर्क में आए अस्पताल के जिन कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया था, उनमे में से मेल नर्सिंग अफसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सेक्टर-21 की लड़की की मसाज करने वाली पंचकूला की महिला का मोबाइल टच करने वाली नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।


वहीं हरियाणा के लिए मंगलवार का दिन खराब रहा। फरीदाबाद और सिरसा में दो-दो पॉजिटिव केस आए हैं। इस तरह हरियाणा में कुल 29 मरीज हो गए हैं। इसके अलावा मंगलवार को पंजाब में कोई भी नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। इस समय 41 लोग पॉजिटिव हैं। 1198 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1009 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव व 148 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

आपने कोराेना का अंजाम नहीं देखा, इसलिए मजाक बना रहे हो

बेटे की शादी करने अमेरिका गए, पटियाला के कांग्रेसी कौंसलर
के पति बंटी सहगल ने न्यूयार्क से बताई आपबीती। उन्होंने कहा किअभी तक आपने कोराेना का अंजाम नहीं देखा है। इसलिए ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं मानों यह त्योहार हो और इसे मजाक में ले रहे हैं। हम न्यूयार्क में पिछले 2 माह से इसे भुगत रहे हैं। फ्लाइटें बंद हैं। 3 हफ्तों से घर में बंद हैं। 20 दिन से सूरज तक नहीं देखा है यानी घर से बाहर तक झांका है। पंजाब के लोगों... अभी 1 हफ्ता हुआ है और ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं जैसे यह सामान्य बीमारी है। न्यूयार्क में इस समय 26 हजार केस हैं, जहां हमारा घर है वहां 7 हजार से ज्यादा केस हैं। आप सोच सकते हैं कि मैं किन हालात में रह रहा हूं। संभल जाओ, अभी भारत में बहुत कम केस हैं। यह इतनी गंदी बीमारी है कि आप सोच नहीं सकते। विनती है... कुछ दिन घर में ही रहें और किसी से भी न मिलें’’।
-



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो

https://ift.tt/2yp267y

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF