चंडीगढ़. कोराेना वायरसका पॉजिटिव मरीजने आज सुबह पीजीआईअस्पताल में दम तोड़ दिया। 65 साल के इस बुजुर्गओमप्रकाश को 26मार्च को भर्ती करवाया गया था। पहले बुजुर्ग का इलाज स्वाइन फ्लू को लेकर किया जा रहा था। लेकिन जब उसका कोरोना वायरस का सैंपल लैब में भेजा गया तो वहपॉजिटिव आया। प्रशासन के एडवाइजर ने बुजुर्ग की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज की मौत आज सुबह करीब 12 बजे हुई है।
ट्राईसिटी में 21 मरीज
ट्राईसिटी में 21 पॉजिटिव मरीज है जिसमें से एक की आज मौत हो गई। चंडीगढ़ में 13, मोहाली में 7 और पंचकुला में 1 पॉजिटिव मरीज है। यहां पर कई लोगों को क्वारंटाइन कर घरों में रखा गया है। यह बुजुर्ग चंडीगढ़ के साथ मोहाली(पंजाब)के इलाके नयागांव का रहने वाला था।
पीजीआई में हड़कंप
सोमवार काे जैसे ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पीजीआई में हड़कंप मच गया।पीजीआई के एक डॉक्टर वनर्स को क्वारंटाइन किया गया है। बतायाजा रहा है कि बुजुर्ग ओमप्रकाशपंजाब पुलिस का रिटायर कर्मी था। वह मार्केट व अन्य स्थानों पर घूमता रहता था। जब पुलिस उसे रोकती थी तो वहअपने आप को मुलाजिम कह कर धौंस जमाता था।बुजुर्ग के मरने की पुष्टि प्रशासन केएडवाइजर ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2xDHec8