Tuesday, March 31, 2020

सड़कें खाली, सोमवार के बाद मंगलवार को तेंदुआ आया जंगल से बाहर

https://ift.tt/2UMxwwg

चंडीगढ़. बीते सोमवार को सेक्टर-5 कोठी नंबर 67 में तेंदुआ आने के बाद मंगलवार को सेकटर-44-45 की डिवाइडिंग रोड पर तेंदुआ देखा गया है।

इस संबंध में कॉल चलते ही मौके पर वाइल्ड लाइफ और पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। हालांकि अभी तेंदुआ अभी मिल नहीं रहा है। इसे ढूंढने के लिए वाइल्ड लाइफ की टीम ड्रोन की मदद से उसे तलाशने की कोशिशें जारी हैं।

दूसरी ओर अनाउंसमेंट्स के जरिए लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। उनसे यह भी कहा गया है कि वह घरों के अंदर रह कर ही अपने आंगन में नजर रखें और कहीं भी तेंदुआ नजर आए तो तुरंत सूचित करें।

बता दें कि जब से शहर में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा है।तब से कभी बारह सिंघा, कभी मोर तो कभी दूसरे जानवर सड़कों पर नजर आने लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज

https://ift.tt/3bEL57D

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF