बरवाला के खंगेसरा गांव में एक मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ युवकों ने पहले तो एक गाडी का पीछा किया, जब वो कार रूकी तो उसमें बैठे एक युवक पर अटैक कर दिया।
इस दौरान युवक पर चाकुओं से वार किए गए हैं। जिसके बाद घायल को यहां सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में एडमिट करवाया गया।
वहीं मामले की शिकायत यहां चंडीमंदिर पुलिस थाने में दी गई है।असल में खंगेसरा के रहने मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है, कि वो अपने दोस्त की गाडी में उसके साथ मट्टांवाला से घर की ओर आ रहा था। इस दौरान उसके साथ गाडी में हलीम , हेमा भी मौजूद थे। जब वाे गांव के पास पहुंचें तो मनीष गाडी से उतरने लगा था। इस दौरान यहां जब गाडी को रोका गया, तो पीछे से एक बाइक आ गई।
ये बाइक पहले ही उनका पीछा कर रही थी। इस बाइक पर आए मीनू और उसके एक जानकार ने उस पर हमला कर दिया। उस दौरान मनीष पर चाकू से वार किया गया। जिसके चलते वो घायल होकर मौके पर गिर और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर यहां से आरोपी फरार हो गए और घायल को सेक्टर 6 जनरल अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहीं पुलिस ने मनीष के बयानों के आधार पर आरोपी मीनू अौर उसके साथी पर आईपीसी की धारा 324, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33JE9Dq