काेरोना वायरस को लेकर पंचकूला लॉक डान होने के बाद पुलिस जहां सड़कों पर उतरकर लोगों को घरों से बाहर ना आने के लिए बोल रही है। नाके लगाकर लोगों को समझाने में बिजी है।
इसी दौरान शहर में चोरों को हाथ साफ करने का अच्छा मौका भी मल गया हैं। सेक्टर 7 में एक ओर स्नैचिंग की वारदात हो गई है। बडी बात यह है, कि एक सप्ताह में चोरों ने यहां स्नैचिंग की चौथी वारदात को अंजाम िदया है। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग करवाई जा रही है। असल में सेक्टर 7 में रहने वाली डॉक्टर सारया अरोडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है, कि वैसे तो मार्केट में कोई नहीं था, लेकिन परिवार के जरूरी सामान के चलते वो यहां मार्केट में आई थी। वो यहां मार्केट में फल खरीदने के लिए आई थी।
इसी दौरान एक ब्लैक कलर का मास्क पहने एक युवक यहां आया। उसने आते ही महिला का पर्स स्नैच कर दिया।
जिसके बाद वो तेज स्पीड में यहां से फरार हो गया। डॉक्टर अरोडा ने पुिलस को दी जानकारी में बताया िक उनके पर्स में कुछ कैश, डेबिट कार्ड, सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स मौजूद थेे। जिसके बाद डॉक्टर अरोड़ा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने स्नैचिंग का मामला दर्ज किया है। और घटनास्थल से मौके पर फरार हुए युवक की छानबीन शुरू कर दी हैं। पिछले एक सप्ताह में सेक्टर-7 की मार्केट और आसपास के एरिया में तीन स्नैचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। यहां तीन महिलाओं का 15 मिनट के दौरान पर्स स्नैच किया गया है। यहां पहले ताे दुर्गा मंदिर के पास एक महिला पर्स स्नैच किया गया। उसके बाद मार्केट के साथ बने कम्युनिटी सेंटर पास दूसरी स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि इसके बाद गुरुद्वारे के पास से महिला का पर्स स्नैच किया गया है।
इस सेक्टर के अलावा सेक्टर 21 में भी स्नैचिंग की तीन वारदातें हो चुकी हैं। सेक्टर 7 अौर सेक्टर 21 के एरिया में जहां जहां स्नैचिंग हुई है। उन जगहों के आसपास से सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है। इस समय कोरोना के चक्कर में ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की डयुटी नाकों पर लगाई गई है। यहां तक क्राइम ब्रांच की टीमों भी नाकों पर लगाया गया है। ऐसे में स्नैचिंग के मामले बढ़ रहे हैं।
स्नैचिंग की वारदातों को सुलझाने के लिए चेक हो रहे सीसीटीवी कैमरे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33JE9Dq