चंडीगढ़.काेराेना महामारी काे फैलने से राेकने के लिए प्रशासन की अाेर से 31 मार्च तक कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू के कारण शहरवासियाें काे दूध, सब्जी अाैर फ्रूट्स की चिता बनी हुई है।
लेकिन प्रशासन ने लाेगाें की इस चिंता काे दूर करने के लिए मंगलवार काे फैसला लिया है कि एमसी की अाेर से जारी सेक्टर या एरिया वाइज लाइसेंस वेंडर्स काे सब्जी अाैर फ्रूट्स के अलावा दूध सप्लाई घर घर जाकर बेल बजाकर करेंगे।
इसके लिए 550 वेंडर्स काे कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं। उन्हें सब्जियां अाैर फ्रूट्स सप्लाई करने के लिए सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट्स से खरीदकर दिलवाए गए हैं। इन्हाेंने मंगलवार से कुछ एरिया में सब्जी अाैर फ्रूट्स घर घर बेल बजाकर बेचना भी शुरु कर दिया।
बुधवार से ये वेंडर्स दिन भर सप्लाई देते रहेंगे। वहीं वेरका, अमूल , वीटा,बाबा डेयरी अाैर नामधारी दूध के डिस्ट्रिब्यूटर्स काे भी अपने संसाधनाें से घर घर दूध , पनीर, दही अाैर ब्रेड की सप्लाई मंगलवार शाम से करने काे कहा है।
इसके लिए निगम कमिशनर के के यादव की अाेर से एक्सईएन हाॅर्टिकल्चर जंगशेर सिंह काे नाेडल अाॅफिसर बनाया है। इसके साथ एसडीअाे स्वतंत्र सिंह , जेई वीर बहादुर अाैर ज्ञान चंद काे लगाया गया है।
नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि शहर के पूरे एरिया वाइज वेंडर काे एमसी द्वारा कर्फ्यू पास जारी करवाए गए हैं। उनके अाधार कार्ड अाैर लाइसेंस देखकर ही कर्फ्यू पास दिए गए हैं। अब ये कर्फ्यू पास लेकर तय एरिया में सब्जी, फ्रूट्स , दूध एवं ब्रेड बेंचेंगे।
गली- माेहल्ले में अावाज नहीं लगाएंगे बल्कि लाेगाें की बैल बजाकर सब्जी, फ्रूट्स , दूध अाैर ब्रेड खरीदने के लिए कहेंेगे। कमिश्नर ने बताया कि मंगलवार काे शाम से वेंडर्स काे सेक्टर वाइज एरिया में लगाया गया है। जबकि बुधवार काे ये रूटीन में एरिया में चलते रहेंगे।
इन्हें ग्रेन मार्केट से एमसी के अधिकारियाें की टीम ही सब्जी अाैर फ्रूट्स मुहैया करवाने लगी है। वहीं वेरका अाैर अमूल दूध के शहर के सप्लायर से बात की जा चुकी है, वे भी वेंडर्स काे दूध, पनीर, दही अाैर ब्रेड मुहैया करवाएंगे। इस तरह से शहर वासियाें काे दूध, पीनर, दही, ब्रेड, सब्जियां अाैर फ्रूट्स की दिक्कत नहीं अाने दी जाएगी।
लेकिन लाेगाें काे घराें से बाहर लाइन लगाकर खड़ा नहीं हाेने दिया जाएगा। कर्फ्यू के दाैरान काेई भी शहरी राेड पर अाकर इकट्ठा नहीं हाे सकेंगे। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर सकती है। वेंडर्स काे लाेगाें काे दूध, पनीर, दही, सब्जियां अाैर फ्रूट्स सप्लाई करने के लिए लगाया गया है ताकि लाेगाें काे दिक्कत न अाए।
मेडिकल केयर रहेगा खुला
हास्पिटल के दौरान लोगों को मेडिकल केयर में किसी तरह की दिक्कत न हो और साथ ही उन्हें दवाएं भी मिलती रहें। इसको लेकर प्रशासन ने इन्हें खुले रखने का फैसला लिया है। वहीं कैमिस्ट शॉप संचालक के लिए कर्फ्यू के दौरान शॉप तक जाने के लिए डीसी ऑफिस से पास बनवाना होगा।
ऑन कॉल मेडिसिन होम डिलिवरी सुबह 10 से शाम 7 बजे तक
वहीं प्रशासन ने ऑन कॉल मेडिसिन की सुविधा को भी शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत होम डिलीवरी के लिए प्रशासन ने तीन नंबर जारी किए हैं। 9815272650, 9814055034 और 9876537241 पर कॉल करके सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक दवा मंगवा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2vII46T