Sunday, March 29, 2020

दुल्हन वाली कार में ही सिमट गई सारी बारात,कुछ घंटों में सारी रस्में पूरी कर 5 लोगों ने की शिरकत

https://ift.tt/2UGhfZC

डेराबस्सी. नगर परिषद के तहत गांव डेरा जगाधरी में एक बारात दुल्हन की डोली वाली कार में ही सिमट गई। 200 लोगों की बारात तय थी जो कर्फ्यू के कारण 5 लोगों तक ही सीमित रही। इतना नहीं दूल्हा और दुल्हन मात्र एक दर्जन लोगों की हाजिरी में परिणय सूत्र में बंध गए।

शादी का खर्च बचा

शादी समारोह के कारण दोनों परिवाराें काे लाखों रुपए की बचत की खुशी तो है लेकिन अफसोस है कि उनके अपने नजदीकी लाेग इस खुशी के मौके शरीक नहीं हाे सके। दरअसल कर्फ्यू के कारण यह ऐसा विवाह बना जिसमें हलवाई, डीजे, टैंट, घोड़ी, बैंड, कॉकटेल और मॉकटेल पूरी तरह गायब थी।

200 लोगों की बारात 5 में सिमटी और 3 घंटे में ही लौटे
डेराबस्सी से 2 किलोमीटर दूर गांव डेरा जगाधरी में मंगतराम पुत्र ज्वाला सिंह का विवाह सुरेंद्र सिंह वासी झरमडी की बेटी अनु रानी के साथ पहले से तय था। मंगतराम ने बताया कि बारात 200 लोगों की थी लेकिन पिता, मामा और भाई समेत मात्र 5 लोग ही बारात में पहुंचे। इनके लिए डोली वाली कार ही काफी रही।

सादे समारोह में लड़की विदा की

मंगतराम ने कहा कि रिश्तेदार और यार, दोस्तों की ओर से शिरकत न कर पाने का उन्हें अफसोस है। लेकिन साथ ही खुशी भी है कि इससे दोनों परिवारों का काफी खर्चा बच गया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस फैलने के कारण हर तरफ कर्फ्यू लगा हुआ था। हर नाके पर पुलिस तैनात थी। जो परमिशन मिलने के बाद ही आगे जाने दे रही थी। लेकिन फिर भी उन्होंने समागम की तारीख नहीं बदली बल्कि पहले से बुक किए कई साधन जरूर त्यागने पड़े। उन्होंने बताया कि एक लड़की वालों के घर में बेहद सादे समारोह के दौरान मात्र 12 से 15 लोगों के बीच फेरे हुए और घर में खाना बनाकर तैयार किया गया। इसके बाद वे लोग 3 घंटे में वापस भी लौट आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन को ले जाते पारिवारिक सदस्य।

https://ift.tt/2Urwkz8

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF