मोहाली. ट्राईसिटीमें कोरोना वायरस को लेकर स्थिति खराब हो रही है। पीजीआई की ओर सेमोहाली के नयागांव के रहने वाले कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजके सैंपलों की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिवआई है। अब ट्राईसिटी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अभी तकचंडीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 है और मोहाली में 7 मरीज पॉजिटिव है। पंचकुला में एक मरीज पॉजिटिव है।
कई मरीजों के सैंपल लिए
पिछले तीन दिनोंके बाद ट्राईसिटी में किसी मरीज के पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। कई अन्य मरीजों के सैंपलों की जांच की जा रही है। आज शहर से सटे पंजाब के गांव नयागांव के दशमेशनगर का एक मरीजकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बात की पुष्टि मोहाली जिले के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने की है।
साफ करवाई
नगर काउंसिल की ओर से पूरे इलाके को दो दिन पहले ही सेनेटाइज किया गया था। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है और साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dE6xeS