चंडीगढ़.कोरोना वायरस को लेकर तरह-तरह के जोक्स बन रहे हैं। इसी वजह से यह समस्या घटने की बजाए तूल पकड़ रही है और लोग एहतिहात बरतने की बजाए इसे हल्के में ले रहे हैं।
वहीं सोसायटी में ऐसे लोग भी हैं जो करोना से इंसानियत को बचाने के लिए चौबीसो घंटे डटे हुए हैं ताकि हम हेल्दी रह सकें। इनमें मेडिकल, पुलिस व आला अधिकारियाें के अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी कला से "कोरोना' को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरुक कर रहे हैं।
अपने शहर के फिल्ममेकर ओजस्वी शर्मा ने अपनी एड फिल्म से यही कोशिश की है। हाल ही में इन्हाेंने पांच मिनट का डिजिटल कैंपेन "इंडिया फाइट्स काेरोना वायरस' बनाकर सोशल मीडिया पर लॉन्च किया है।
खास बात यह है कि अवेयरनेस के इस कैंपेन से विभिन्न शख्सियतें जुड़ी हैं। ओजस्वी बोले, मैंने दस से 70 साल की उम्र के लोगोंको जोड़ा है। तकरीबन सभी उम्र, वर्ग और पेशे के लोगों को जाेड़ा है।
जैसे सरकारी, एजुकेशन, समाजसेवा औरआर्ट के क्षेत्र में काम करने वाले लाेगाें को जाेड़ा है। इसलिए ताकि कैंपेन में बताई गईं बातों का वजन पड़े। काेरोना को लेकर सही डुस एंड डोन्ट्स के बारे में बताए जा सकें। मास्क को कब और क्यों पहनें। इसका खतरा किन लोगों को ज्यादा है आदि।
यही जागरुकता कुछ लोग वट्सएप ग्रुप नोटिफिकेशन या टीवी से, जबकि कुछ देसी नुस्खे बना रहे हैं। मैंने विजुअल मीडियम चुना। क्योंकि इसे लेकर कोई प्रॉपर वीडियो कैंपेन नहीं था। एक फिल्ममेकर होने के नाते पांच मिनट का वीडियो बनाकर अपनी सोशल रिस्पॉन्सिबिल्टी दिखाई है।
एक दिन में बना यह वीडियो कैंपेन
ओजस्वी ने बताया इसमें यही समझाया गया है कि इधर-उधर भटकने की बजाए प्रशासन व सरकार की बात को फॉलो करें क्योंकि वही सही गाइड है। सही मायने में इसका ईलाज किसी को पता नहीं है। ऐसे में सरकार को सहयोग करने के लिए यह वीडियो कैंपेन 48 घंटे में बना। पिछले सप्ताह मुझे लगा कि शहर में लॉकडाउन की स्थिति बन सकती है। ऐसे में शहर के चंद लोगों से बात की, जिन्हें कंसेप्ट अच्छा लगा और वो वॉलंटरली इससे जुड़े। पांच मिनट के वीडियो से करोना के कारण, आइसोलेशन, क्वारेंटाइन, मास्क पहनने की जरूरत को समझाया है। इस कैंपेन में एड फिल्म जैसा स्टाइल रखा जिससे उसे 10 सैकेंड देखें और उसमें कही बात जहन में उतर जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33R6RCt