पंचकूला (मनेाज अपरेजा).कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीजीआई ने न्यू नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन को कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। इससे पहले यहां चार डिपार्टमेंट्स के 120 मरीजों को पुराने नेहरू हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। प्राे. जगत राम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नेशनल इमरजेंसी के चलते यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 334 बेडेड यह हॉस्पिटल पूरी तरह से सेपरेट है। यहां पर सिर्फ कोरोना वायरस पीड़ित मरीज आएंगे। मरीजों के सीधे यहां आने से पीजीआई के दूसरी बिल्डिंग में इन मरीजों के नहीं जाने से इसके फैलने का खतरा नहीं रहेगा।
हालांकि इस हॉस्पिटल को कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल तब तक रखा जाएगा, जब तक देश से काेरोना वायरस का क्राइसिस रहेगा। उसके बाद फिर से यहां चल रहे डिपार्टमेंट शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी पुराने नेहरू हॉस्पिटल में 15 आइसोलेशन वार्ड है, वह जब पूरी तरह से भर जाएगा उसके बाद कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों को न्यू नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले फेज में 50 बेड भरे जाएंगे। अगर यह 50 बेड भर जाएंगे, उसके बाद 50-50करके 200 बैड्स कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों के लिए रखे जाएंगे।
120 मरीजों को किया शिफ्ट: यहां पर हेपेटोलॉजी, ईएनटी, एंडोक्राइनोलॉजी के अलावा आंकोलॉजी समेत चार डिपार्टमेंट शिफ्ट किए गए थे। यहां पर इन दिनों कैंसर के मरीजों की कीमोथेरेपी चल रही थी। उन्हें वहां से शिफ्ट कर पुराने नेहरू हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। ऐसे में मरीजों को परेशानी हुई। इस बारे में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने कहा कि मरीजों काे काेई परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। उन्होंने जो मरीज एडमिट थे उनमें से 90 फीसदी मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
सेक्टर-48 में 100 बेडेड हॉस्पिटल कब काम आएगा
उधर चुनाव से पहले आनन-फानन में सेक्टर-48 में आनन फानन में शुरू किए गए 100 बेडेड हॉस्पिटल को लेकर प्रशासन अभी सुस्त नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार वहां पर पर्याप्त डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ न होने की वजह से उसका सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उधर जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. बीएस चवन ने बताया कि इस बारे में प्रशासन के सेक्रेटरी हेल्थ से बात हो रही है अगर जरूरत पड़ी तो यहां पर कोरोना वायरस के मरीजों को रखा जाएगा।इसके अलावा सूद धर्मशाला में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WHPBOE