डेराबस्सी.लॉकडाउन को लेकर शहर में काम करने वाले मजदूरों और दूरदराज के रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण वे जल्द सेजल्द और किसी तरह से अपने गांव में पहुंचने को लेकर किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर रहे है। कोई साइिकल पर या कोई ट्रक पर सवार होकर अपने गांव में पहुंचने की जद्दोजहद में लग गए है।
फ्लाईओवर पर रोका
शहर से मथुरा जाने के लिए तीन-चार युवक पैदल ही निकल पड़े। जब वे रात को एक बजे डेराबस्सी
फ्लाईओवरके पास पहुंचे तोपुलिस ने उन्हें रोक लिया। पहले पुलिस उन्हें धमकाने लगी परंतु उनकी व्यथा सुन पुलिस का हृदय परिवर्तन हुआ। एएसआई बलविंदर सिंह व एएसआई दविंदर सिंह ने हाइवे पर जा रही इक्का दुक्का जीप व ट्रकों को रोका परंतु मथुरा नहीं जा रहे थे।
ट्राले पर चढ़ा कर भेजे मथुरा
करीब आधे घंटे बाद सब्जी से लदा एक ट्राला मथुरा जाता मिला जिसमें मजदूरों को सवार कर मथुरा रवाना किया गया। इस दौरान मजदूरों को पुलिस ने सेनिटाइजर भी मुहैया कराया। एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार उनसे ट्रक में भी दूरी बनाए रखते हुए मुंहढंक कर रखने की सख्त हिदायत दी गई।
कई युवक साइकिल पर निकले अपने गांवों की ओर
शहर में काम करने वाले कई युवक अपने गांवों की ओर साइकिल पर सवार होकर ही निकल पड़े। यहां से राजस्थान व यूपी के अपने गांवों की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। युवकों ने कहा कि वे कई दिनों से यहां काम कर रहे थे लेकिन अब काम बंद हो गए है,इसलिए वे अपने गांव में ही जाना पसंद करते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2UKkgrE