चंडीगढ़.कर्फ्यू के दौरान चंडीगढ़ में सभी जरूरी सामान की दुकानें अब दिन में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खुलेंगी। पहले प्रशासन ने शनिवार और रविवार को पूरे शहर में ये दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलवाई थीं। इसमें लोगों को छूट दी गई थी कि वे पैदल ही मार्केट तक जाकर सामान खरीद सकते हैं। लेकिन ज्यादातर ये शिकायत आ रही थी कि शाम के समय ज्यादा लोग मार्केट्स में पहुंच रहे हैं। इसके चलते अब प्रशासक वीपी सिंह बदनोर के साथ मीटिंग के बाद फैसला लिया गया कि दिन में सिर्फ चार घंटे की ही ये छूट रहेगी। इस दौरान ही लोग मार्केट्स में जाकर करियाना, दवाइयां, दूध या सब्जी वगैरह खरीद सकेंगे।
पहले प्रशासन की तरफ से होम डिलिवरी को लेकर काम किया गया लेकिन ये पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद प्रशासक के निर्देशों पर मार्केट्स में दुकानों को खोलने और लोगों को वहां तक जाने को लेकर छूट दी गई थी। अब दो दिन बाद ही प्रशासन ने दोबारा इन निर्देशों में भी बदलाव करते हुए 8 घंटे के बजाय 4 घंटे की ही छूट दी है।
सिर्फ इन सामान की दुकानें ही खुल सकती हैं:करियाना स्टोर, दूध, दवाइयां और सब्जी औरफल वगैरह।
एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें
अगर प्रशासन ने जरूरत के सामान की दुकानें खुलवाईं हैं तो लोगों को भी इसकी कद्र करनी चाहिए। मार्केट में सामान लेने जाएं तो एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें। रविवार को सेक्टर-11 में आए लोग बिल्कुल सही तरीके से लाइन में खड़े थे। बाकी भी ऐसा ही करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33SjKwa