Thursday, March 26, 2020

भूखे नहीं रहेंगे जरूरतमंद, गुरुद्वारों में आज से 10 हजार के लिए बनेगा खाना

https://ift.tt/2JgydbD

चंडीगढ़.काेराेना वायरस के कर्फ्यू के चलते जहां लाेग घरोंं में कैद हैं, वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने जरूरतमंद लाेगाें तक खाना पंहुचाना शुरू कर दिया है। प्रशासन अब शहर के हर उस जरूरतमंद तक खाना पहुंचाने का प्रयास करेगा जाे घराें में बंद हैं। फूड एंड सप्लाइज के डायरेक्टर तेजदीप सिंह ने कहा कि पहले दिन मंगलवार काे 800 लाेगाें काे बुधवार काे 1000 लाेगाें के लिए खाना गुरुद्वारा साहिब से तैयार करवाया गया है।

खाना तैयार हाेने के बाद प्रशासन स्वयं ये खाना जरूरमंदाें तक पहुंचाएगा। गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-19 के प्रेसिडेंट तजिंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनके गुरुद्वारा साहिब में बुधवार काे 1000 लाेगाें के लिए खाना तैयार किया गया है। वीरवार को यहां पर 10 हजार लोगों के खाना बनाया जाएगा। ये खाना तैयार करना अाैर उसकाे पैक करने की जिम्मेदारी गुरुद्वारा साहिब के सेवादाराें की रहेगी जबकि ये खाना जरूरतमंदाें तक प्रशासन पहुंचाएगा।

अक्षय पात्र योजना के तहत भी दिया जा रहा खाना

अक्षय पात्र याेजना के तहत भी लाेगाें तक खाना पहुंचाया जा रहा है। प्राेजेक्ट समन्वयक माेहन लान ने बताया कि रेडक्राॅस की अक्षयपात्र याेजना के तहत लाेगाें तक खाना पंहुचाने के लिए गाड़ियां शहर की 14 लाेकेशंस में घूम रही हैं जबकि इससे पहले लाेकेशंस में जाकर सिर्फ गाड़ी खड़ी होती थी। खाने में 6 चपाती, सब्जी अाैर अाचार दिया जा रहा है। करीब तीन हजार लोगों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है। सेक्टर 32 जीएमसीएच, सेक्टर-16, मनीमाजरा,,लेबर चाैक, पीजीअाई, इडब्लयूएस काॅलाेनी, सब्जी मंडी-26, रैन बसेरा, रामदरबार, बस स्टैंड काॅलाेनी नंबर 4 में जरूरतमंद लाेगाें तक ये खाना पहुंचाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा साहिब में खाना तैयार करतीं महिलाएं

https://ift.tt/2WKVKJG

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF