चंडीगढ़.अब आपको न तो खाने पीने का ज्यादा सामान स्टोर करने की जरूरत है, न ही घरों में ही जरूरी सामान का इंतजार करने की जरूरत रहेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों की समस्या को देखते हुए फैसला लिया है कि आज से मार्केट्स में जरूरी सामान की दुकानों को खोल दिया जाए।
हांलाकि ये सुनिश्चित किया जाएगा कि एक घर से एक व्यक्ति ही सामान लेने के लिए जाए और कोई भीड़ न हो। दरअसल पिछले तीन दिनों से होम डिलिवरी को लेकर प्रशासन काम कर रहा है जिसके लिए कई अफसरों की टीमें बनाई गई हैं, लोगों को कई कई देर सड़कों में सब्जियां लेने के लिए लग रही है।
इसके चलते कल से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी जरूरी सामान की दुकानें जैसे वेरका बूथ, करियाना शाॅप्स, कैमिस्ट, सब्जी की दुकानें खुल जाएंगी। लोग अपने घरों से इन दुकानों में जा सकते हैं। लेकिन लोगों को सिर्फ यही छूट रहेगी। हांलाकि इसमें भी ये तय किया गया है कि एक घर से एक ही व्यक्ति दुकान जाए न कि पूरा परिवार जाए।
ये फैसला इसलिए भी क्योंकि प्रशासन की लगभग सभी कर्मी इस वक्त सिर्फ होम डिलिवरी ही सुनिश्चित करने में जुट गए थे और इसके बावजूद भी कई जगहों से सामान न पहुंचने को लेकर शिकायतें आ रही थी।
प्रशासन ने जो टीमें जरूरी सामान लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए बनाई थी अब उनका काम ये रहेगा कि वे प्रत्येक मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें। लोग घरों से सिर्फ ये सामान लेने के लिए ही जा सकते हैं जिसके अलावा उनको कर्फ्यू में कोई छूट नहीं मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dyEOwc