Saturday, March 28, 2020

मैं सरकार के कर्फ्यू को नहीं मानती, यह बोलकर महिला ने एएसआई को एक्टिवा से मारी टक्कर, फरार

https://ift.tt/2WQweCN

मोहाली(मनोज जोशी/ विनीत राणा).कोरोना वायरस के चलते पंजाब में लॉकडाउन के साथ ही कर्फ्यू भी लगाया गया है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। ताकि कोरोना न फैले। कई लोग सरकार के निर्देशों को मान नहीं रहे हैं और बाहर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पुलिस को ही प्रताड़ित करने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के फेज-10 स्थित एसबीआई फ्लैट्स के पास सामने आया।

पुलिस ने एक्टिवा पर आ रही महिला को रोका तो उसने मुलाजिम के साथ न केवल गाली गलौच की, बल्कि जाते-जाते मुलाजिम को स्कूटी से टक्कर भी मारी। मुलाजिम ने सहनशीलता दिखाते हुए महिला की हर बदतमीजी को सहा। उसने न तो हाथ उठाया और न ही कोई डंडा मारा। यह पूरी हरकत साथी मुलाजिम ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। पुलिस ने महिला की एक्टिवा के नंबर के आधार पर इस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला की तलाश की जा रही है।

महिला पर केस दर्ज

एएसआई बलजीत सिंह और काॅन्स्टेबल रमनदीप सिंह फेज-10 के एसबीआई फ्लैटस के पास गुरुवार शाम 6 बजकर 25 मिनट पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान रिहायशी एरिया की ओर से एक ग्रे रंग की एक्टिवा पर महिला वहां पहुंची। उसे रोका गया। महिला ने न तो हेलमेट पहना था और न ही कोई मास्क लगाया था। महिला को जब बताया गया कि कर्फ्यू लगा है तो उसने कहा कि वह सरकार के ऑर्डर को नहीं मानती उसको जाने दिया जाए। एएआई बलजीत सिंह जब वीडियो बना रहे थे तो महिला ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। महिला ने एएसआई को कुछ गालियां भी दीं। एएसआई उस महिला को बार-बार घर जाने के लिए बोल रहे थे, लेकिन वह बहस करती रही। एसएचओ फेज-11 अमनदीप सिंह ने बताया कि एएसआई बलजीत सिंह को कर्फ्यू में बाहर न जाने के चलते महिला ने एक्टिवा से टक्कर मार दी। महिला पर केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एएसआई से महिला ने बहस की, फिर टक्कर मारकर आगे निकल गई।

https://ift.tt/3dF0wyn

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF