Thursday, March 26, 2020

लॉक डाउन में अफसरों के आने से पहले ही मंडी से सब्जी उठा ले गए वेंडर

https://ift.tt/2UAxHum

चंडीगढ़.कर्फ्यू के दाैरान शहर में 96 बसाें से वेंडर्स काे एरिया वाइज सब्जी और फ्रूट्स बेचने की प्रशासन ने बुधवार काे तैयारी की थी। इसी के चलते प्रशासन ने लाइसेंस धारकवेडर्स काे कर्फ्यू पास जारी कर दिए। गुरुवारसुबह वेंडर सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट पहुंचे और सब्जी लेकर एरिया में निकलते गए। प्रशासन के ऑफिसराें काे पता चला ताे कुछ वेडर काे घेरकर लाया गया। उन्हें 66 बसाें में बैठाकर एरिया वाइज सब्जी- फ्रूट्स बेचा।


प्रशासन का वेंडर पर प्राॅपर कंट्राेल नहीं हाेने की वजह से ऐसा हुआ। सुबह ही वेंडर्स ग्रेन मार्केट से सब्जी और फ्रूट्स लेकर एरिया में बेचने के लिए निकल दिए। शायद उन्हें प्रशासन द्वारा तय किए रेट पर इतराज था, क्याेंकि इसमें वेंडर्स काे काेई बचत नहीं हाे रही थी। इसलिए वे प्रशासन के ऑफिसर्स से पहले ही सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट में एक-एक करके पहुंचते गए। अपनी रेहड़ी में सब्जी और फ्रूट्स लेकर बेचने के लिए जाते गए। जब तक प्रशासन के ऑफिसर ग्रेन मार्केट पहुंचे तब तक कुछ ही वेंडर वहां रह गए। बाद में प्रशासन के ऑफिसर्स ने वेंडर्स काे फाेन करके ग्रेन मार्केट में बुलाया। इस तरह से 66 बसाें में दाे-दाे वेंडर काे बैठाकर कुछ एरिया में सब्जी और फ्रूट्स की सप्लाई दी गई।


ट्रक भरकर सेक्टर-40में सब्जी कैसे पहुंची?
प्रशासन ने काेराेना के फैलाव काे राेकने के लिए शहर में कर्फ्यू लगाया हुआहै। वहीं सब्जी और फ्रूट्स के इंतजाम निगम कमिश्नर केके यादव की ओर से शहर में बसाें में वेंडर बैठाकर किए गए थे। शहर काे चार पीसीएस ऑफिसराें के सुपरविजन में बांटा गया। बाकायदा पुलिस फाेर्स की तैनाती बसाें के साथ की गई। इसके बावजूद सेक्टर 40 में हरियाणा नंबर का एक ट्रक सब्जी बेचने के लिए पहुंच गया। वहां सब्जी और फ्रूट्स खरीदने वालाें की लाइने लग गई। अब प्रशासन के ऑफिसराें पर ही सवाल उठने लगा है कि ट्रक काे कर्फ्यू पास किसने जारी किया। ट्रक मे सब्जी और फ्रूट्स कैसे भरकर सेक्टर 40 तक पहुंची। सेक्टर 40 में सब्जी-फ्रूट्स के ट्रक काे थाना पुलिस ने क्याें नहीं राेका। क्याेंकि प्रशासन के ऑर्डर अनुसार रेहड़ी, टैंपाे और ट्रक में काेई सब्जी सप्लाई देने का आदेश नहीं था। किस वेंडर के लाइसेंस पर सब्जी ट्रक में भरकर वहां पहुंच गया। केवल बसाें में वेंडर काे बैठाकर एरिया में सप्लाई करने का ऑर्डर था।

कई जगह रेहड़ी और टेंपो में सब्जी बिकती रही
शहर के कई सेक्टर में रेहड़ी और टेंपाे से सब्जी बेचते दिखे। वे वेंडर थे या बाहरी लाेग। उन्हें पुलिस ने सब्जी बेचने की कैसे इजाजत दे दी। यह बड़ा सवा है। इनके मुंह पर मास्क नहीं था। लाेगाें की भीड़ लगाकर रखी थी। ऐसे में प्रशासन का काेराेना काे फैलने से राेकने के लिए लगाया कर्फ्यू बेअसर हाेगा।

खुद प्रशासक पहुंचे ग्रेन मार्केट, बाद में पहुंचे ऑफिसर
सेक्टर 26 ग्रेन मार्केट में गुरुवारसुबह 9 बजे पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक वीपी सिंह बदनाेर पहुंच गए। प्रशासक ने मंडी का जायजा लिया। इस दाैरान वहां प्रशासन के ऑफिसर नहीं थे। प्रशासक का पता लगते ही नगर निगम कमिश्नर केके यादव वहां पहुंचे। उसके बाद एक-एक करके प्रशासन के सभी सीनियर ऑफिसर पहुंच गए। प्रशासक ने शहर में सब्जी- फ्रूट्स सप्लाई किए जाने की जानकारी ली। लेकिन उस समय वेंडर आधे से ज्यादा रेहड़ी, टैंपाे लेकर एरिया में सब्जी और फ्रूट्स बेचने के लिए जा चुके थे। कुछेक काे बाद में फाेन करके बुलाया गया।

2763 लोगों को राउंडअप कर चुकी पुलिस, फिर भी बार-बार सड़कों पर उतर रहे लोग
कोरोनावायरस के खतरे से बेखबर लोग बाहर आकर आराम से घूम रहे हैं। जब पुलिस का सायरन बजता है तो लोग घरों में घुस रहे हैं। इसके बाद वे दोबारा बाहर निकल आ रहे हैं

95 वाहन इम्पाउंड के गए
कर्फ्यू के दौरान बेवजह बार घूमने के तहत अभी तक 65 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 85 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 95 व्हीकल इम्पाउंड किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चंडीगढ़ में पहली बार बस में बिकीं सब्जियां।

https://ift.tt/2UC2siw

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF