चंडीगढ़.कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ न लगे,इसके लिए कई सख्त प्रावधान लागू करने का फैसला किया है। गुरुवार से लागू होने वाले इन निर्देशों में सबसे पहले ये कि मंडी में अब सब्जी और फलों की होलसेल दुकानें आधी ही एक दिन में खुलेगी।
इसको लेकर एडमिनिस्ट्रेटर मार्केट कमेटी यूटी चंडीगढ़ नाजुक कुमार की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें कहा गया है कि एक दिन में आधी दुकानें खुलेगी जो करीब 130 व्यापारियों की होंगी। जबकि अगले दिन बाकी की दुकानें खुलेंगी और130 के करीब दुकानें बंद रहेंगी।
इसको लेकर मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को कहा गया है कि वे प्राॅपर लिस्टें डे वाइज तैयार करें और व्यापारियों को इसको लेकर जानकारी दें। हांलाकि ये भी कमेटी को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हर रोज सभी सब्जी और फल मंडी में आने चाहिए। सेक्रेटरी मार्केटिंग बोर्ड चंडीगढ़ ने भी इन निर्देशों को मंजूरी दे दी है। इसमें कानूनों का उल्लघंन करने वालों पर आईपीसी, सीआरपीसी, एेपेडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह से सेक्टर-26 में करियाना शाॅप्स को लेकर भी इसी तरह का सिस्टम लागू होगा। यहां की करियाना दुकानों के लिए ओड और इवन काॅन्सेप्ट को लागू किया गया है। जिसमें जिस दुकान का ईवन नंबर है वो ईवन डेट में खुलेगी और जिसका ओड नंबर है वो ओड डेट में ही खुलेगी। यानि प्रत्येक दिन यहां भी दुकानें इसी तरह से आधी ही खुलेंगी और अगले दिन ये दुकानें बंद तो दूसरी खुलेंगी।
हर रोज तीन घंटे के लिए मंडी को किया जाएगा बंद
हर रोज सब्जी मंडी को पूरी तरह से तीन घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इसको लेकर कहा गया है कि इन तीन घंटों में एमसी पूरे मंडी एरिया को सेनेटाइज करेगा। ये सेनेटाइजेशन का काम हर रोज करने के निर्देश हैं।
ये बड़े फैसले जो गुरुवार से होंगे सब्जी मंडी को लेकर लागू
- सीटीयू की 60 बसें जो सब्जियों को लेकर अलग अलग सेक्टरों में चलाी जाती हैं उनको 20-20 के तीन बैच में मेनेज किया जाएगा। प्रत्येक बैच के लिए 2 घंटे का टाइम रहेगा।
- सीटीयू की बसें जो पेरीफेरी एरिया के लिे चलती हैं उनमें सब्जियां रखने का काम सीसीईटी सेक्टर-26 के ग्राउंड पर दो शिप्टों में होगा। वेंडर और ट्रक वाले यहीं पर आलू, टमाटर और प्याज की सप्लाई भेंजेगे।
- मंडी में सिर्फ एक एंट्री और एक एग्जिट रहेगा। सिर्फ लिमिटेड व्हीकल्स ही यहां पर आ सकते हैं।
- डीएसपी ईस्ट और डीएसपी पीसीआर को और पुलिस कर्मी यहां पर लगाए जाने के लिए कहा गया है।
- चार सेक्टर रिस्पांस टीम यहां पर लगेंगी जो सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ही काम करेगी।
- रेहड़ी फहड़ी वालों की संख्या कम की जाएगी। जिसको मार्केट कमेटी तय करेगी।
- किसी भी व्यक्ति को मंडी में आने की मंजूरी नहीं दी गई है।
- मंडी के एरिया में किसी कार को एंट्री की मंजूरी नहीं दी गई है। कार मध्यमार्ग की तरफ को या सेक्टर-7 की मार्केट मध्य मार्ग में ही पार्क करनी होगी।
- किसी को भी मंडी में बिना मास्क के एंट्री की मंजूरी नहीं।
- चीफ इंजीनियर यहां पर पोर्टेबल हैंड वाॅश यहां पर उपलब्ध करवाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2xBzF60