Sunday, March 29, 2020

कर्फ्यू के बीच ट्राईसिटी में सब्जियों व आटा के दामों में आया उछाल

https://ift.tt/2QVnOq3

मोहाली. कोरोना वायरस सेबचने के लिए लगाए गए कर्फ्यू व लॉकडाऊन के बीच लोगों को रोजमर्रा की चीजें महंगी मिलने लगी है। लोगोंके लिए ट्राईसिटी मेंसब्जी व अन्य जरूरीचीजें मुहैया तो करवाई जा रही है। लेकिन अभी भी कई दुकानदार सब्जी वआटा के दाम मनमर्जी से लगा रहे है। शहर मेंचक्कियों के बंद होने के कारण आटा पीसा नहीं जा रहा है जिस कारण परेशानी सामने आ रही है।10किलो आटा की थैली जो पहले 270 रूपए में मिलती थी वही अब 350 रूपए में खुदरा मिल रही है।

पंचकुला में भाव बढ़े

पंचकुला में जिला प्रशासन के निर्देश पर मार्केट कमेटी की ओर से शहर में सब्जियों व फलों के मैक्सिमम रेट लिस्ट जारी कर दिया गया ताकि रेट लिस्ट से ज्यादा कीमतों पर वेंडर्स सब्जियां या फल ना बेचें। बावजूद इसके शहर की सेक्टरों में लोगो को महंगी सब्जियां व फल बेचे जा रहे हैं।

लोगों ने कहादाम बढ़े

शहर के सेक्टर 18 की रंजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने सब्जी वेंडर्स से टमाटर 60 रुपए किलो, प्याज 50 और हरी मिर्च 120 रुपए किलो खरीदा। उन्होंने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से जारी लिस्ट से 10 से 50 रुपए ज्यादा सब्जी व फलों पर लिया जा रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिला प्रशासन की ओर से डीसी ऑफिस बिल्डिंग के फ़र्स्ट फ्लोर बने कंट्रोल रूम में रोजाना सब्जी व फलों की ओवर चार्जिंग की शिकायतें आ रही हैं। पिछले करीब 5 दिनों में ओवर चार्जिंग की 100 से ज्यादा शिकायतें आ चूकी हैं जिसमें सब्जी फल व ग्रॉसरी शॉप्स दोनों की शिकायतें शामिल हैं। बावजूद इसके मार्केट कमेटी व फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

हरी मिर्च 200 रूपए किलो

शहर में हरी मिर्च तो दोदिन से मिल नहीं रही थी।रविवार को जब सब्जी वाले पहुंचे तो कईयों के पासहरी मिर्च दिखी नहीं और जिसके पास थी वह 200 रूपए किलो के हिसाब से बेच रहे थे। सब्जीवालों का कहना थाकि उन्हें पीछे से हीहरी मिर्च महंगीमिली है तो वे उसी हिसाब से बेच रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर में सब्जी व आटा के दाम बढ़े। डेमो फोटो

https://ift.tt/2JnFl65

Fluent in Hiring: How Language Skills Boost Talent Acquisition Success

https://ift.tt/9GZEIQF